.
.
PTB Big Breaking News Over nexus between private schools and book publishers, Chandigarh parents association met Education secretary
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : शहर के प्राइवेट स्कूलों और किताबें बेचने वालों के बीच नेक्सेस को लेकर यूटी एजुकेशन डिपार्टमेंट के अफसर कोई एक्शन नहीं ले पाए हैं / शहर के तकरीबन सभी प्राइवेट स्कूलों में एनसीईआरटी या सीबीएसई की नहीं बल्कि प्राइवेट पब्लिशर्स की महंगी किताबें लगाई जा रही हैं / वहीं, दूसरी ओर दिल्ली सरकार ने निर्देश दिए कि स्कूलों में एनसीईआरटी या सीबीएसई की बुक्स से ही पढ़ाया जाए /
.
इस आदेश के खिलाफ प्राइवेट पब्लिशर्स दिल्ली हाईकोर्ट गए लेकिन हाईकोर्ट ने 27 मार्च को दी अपनी जजमेंट में दिल्ली सरकार के फैसले को सही ठहराते हुए प्राइवेट पब्लिशर्स की याचिका को खारिज कर दिया / प्राइवेट स्कूलों और बुक पब्लिशर्स के बीच के नेक्सेस को लेकर मंगलवार को चंडीगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन (सीपीए) ने एजुकेशन सेक्रेटरी बीएल शर्मा को शिकायत की /
.
शहर के तकरीबन सभी प्राइवेट स्कूलों ने प्राइवेट बुक सेलर्स के साथ टाइअप किया हुआ है / ऐसे में संबंधित स्कूल की बुक्स सिर्फ उसी दुकान से मिलती है, जिससे कि टाइअप किया गया हो / पेरेंट्स चाहें भी तो भी किसी अन्य दुकान से यह किताबें नहीं ले सकते / पेरेंट्स को बुक्स का बंडल दिया जाता है और इसमें एनसीईआरटी या सीबीएसई की बुक्स नहीं बल्कि प्राइवेट पब्लिशर्स की बुक्स रहती हैं /
.
दरअसल यह पूरा खेल कमीशन से जुड़ा है क्योंकि बुक्स में काफी मार्जिन है लेकिन यह डिस्काउंट पेरेंट्स को नहीं दिया जाता और उन्हें बुक्स एमआरपी पर ही लेनी होती हैं / अब डिस्काउंट का जो मार्जिन होता है वह दो हिस्साें में बंटता है / एक तो वह दुकानदार ले जाता है जो किताब बेचता है जबकि दूसरा हिस्सा दुकानदार द्वारा प्राइवेट स्कूल को दिया जाता है /
.
सीपीए के प्रेसिडेंट नितिन गोयल ने कहा कि उन्होंने 17 सितंबर 2018 को डायरेक्टर ऑफ स्कूल एजुकेशन आरएस बराड़ को चिट्ठी लिखी / इसके तहत कहा गया कि पंजाब एजुकेशन कोड के आर्टिकल 222 और 249 के तहत चंडीगढ़ के सभी स्कूलों में एक जैसी किताबें लगाने के ऑर्डर जारी किए जाएं /
.
एजुकेशन डिपार्टमेंट हर साल टेक्सटबुक्स की एक लिस्ट जारी करता है जो कि सिर्फ गवर्नमेंट स्कूलों पर ही लागू होती है लेकिन प्राइवेट स्कूल उसे फॉलो नहीं करते / ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाए कि प्राइवेट स्कूल भी एनसीईआरटी की किताबें ही लगाएं / नितिन ने कहा कि एजुकेशन डिपार्टमेंट ने कोई कदम नहीं उठाए /नतीजतन पेरेंट्स ने महंगी किताबें खरीदनी पड़ी जो कि एनसीईआरटी की नहीं रहीं और सभी प्राइवेट पब्लियशर्स की ही रहीं /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News Over nexus between private schools and book publishers, Chandigarh parents association met Education secretary.

































