.
.
PTB Big Breaking News punjab amritsar blast in amritsar at late night
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर शहर में सुनाई दी धमाकों की आवाज से दहशत का माहौल है / देर रात करीब सवा एक बजे हुए जोरदार धमाकों से शहर के लोग सहमे हुए हैं / धमाके क्या थे और इनकी वजह के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है, परंतु पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने यह पुष्टि जरूर की है कि शहर के आसपास धमाकों की आवाज सुनाई दी हैं /
.
.
यह भी चर्चा सुनने को मिली कि यह धमाके विमान के नजदीक से गुजरने के कारण हुए थे जबकि कुछ लोगों का कहना था कि शहर के आसपास दो धमाके हुए हैं परंतु यह विमान के नहीं लगते / ऐसी अपुष्ट सूचनाएं भी मिली कि जोरदार धमाकों की वजह से कुछ घरों के शीशे भी टूटे हैं /
.
.
ऐसा भी बताया जा रहा है कि धमाके इतने जोरदार थे कि इनकी आवाज सिर्फ अमृतसर शहर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों छेहरटा इत्यादि में भी सुनाई दी / कई जगह लोग दहशत के मारे घरों से बाहर निकल आए /
.
.
शहर में कई जगह पुलिस ने लोगों को समझा कर घरों को भेजा / इसी बीच पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि अभी तक उन्हें धमाके कहां पर हुए हैं इसकी जानकारी नहीं मिली है / जांच की जा रही है / उनका यह भी कहना है कि धमाके विमान की वजह से सोनिक बूम के भी हो सकते हैं / अधिकारीयों ने लोगों से अपील की कि वह दहशत में न आएं /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News punjab amritsar blast in amritsar at late night

































