.
.
PTB Big Breaking News Punjab kerala nun rape case special investigation team of kerala police files charge sheet against rape accused franco mullakal
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ केरल : केरल नन रेप केस में जमानत पर बाहर बिशप फ्रैंको मुलक्कल की मुश्किलें बढ़ गई हैं / केरल पुलिस के विशेष जांच दल ने आज फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की / चार्जशीट के पहलुओं की जानकारी तो सामने नहीं आई है कि लेकिन मुलक्कल के खिलाफ मोर्चा ख्रोलने वाली नन ने इस चार्जशीट को अपनी आधी जीत बताया है / मुलक्कल के खिलाफ धरना देने वाली नन में शामिल सिस्टर अनुपमा ने बताया कि हमारे लिए आज बहुत राहत भरा दिन है और चार्जशीट दाखिल होते ही हमने आधी लड़ाई जीत ली है /
.
.
आपको बता दें कि फ्रेंको के खिलाफ आरोप लगाने वाली पीडि़ता ने कहा है कि 2014 से 2016 के बीच मुलक्कल ने उसके साथ 13 बार रेप किया / पिछले महीने मार्च में पूर्व बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ प्रदर्शन कर चुकीं पांच ननों ने कोट्टयम के पुलिस अधिक्षक (एसपी) से मुलाकात की थी / ननों ने उनसे कहा था कि ऐसी स्थिति पैदा न करें कि हमें दोबारा सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़े /
.
.
केरल के डीजीपी लोक नाथ बेहरा ने शनिवार को केरल पुलिस फ्रेंको मुलक्कल के खिलाफ नौ तारीख मंगलवार को अदालत में चार्जशीट दाखिल करने के लिए कहा था / आदेशों में कहा गया था कि नन को इंसाफ दिलवाने में अब देरी नहीं होनी चाहिए और जल्द से जल्द कोर्ट में चार्जशीट फाइल होना जरूरी है / इसके बाद अदालत फैसला करेगी कि फ्रैंको मुलक्कल दोषी है या नहीं /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News Punjab kerala nun rape case special investigation team of kerala police files charge sheet against rape accused franco mullakal

































