.
.
PTB Big Breaking News uttar pradesh ghaziabad bomb threat to blow 7 railway stations including ghaziabad
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली से सटे गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश के सात रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है / गाजियाबाद के एसएसपी को ईमेल पर यह धमकी दी गई है / ईमेल में गाजियाबाद, मेरठ, शामली सहित करीब सात रेलवे स्टेशनों को अगले 72 घंटे में बम से उड़ाने के बारे में लिखा है /
.
.
धमकी भरे ईमेल के बाद जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है / एटीएस और आईबी समेत तमाम जांच एजेंसियों को इसकी सूचना दी गई है / इसके अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस, दिल्ली पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ को भी सूचित किया गया है और मामले की जांच की जा रही है /
.
यह ईमेल किसकी तरफ से भेजा गया है? इसकी जांच एजेंसियां जांच कर रही हैं / इनमें किसी संगठन का नाम नहीं लिखा है ईमेल से धमकी भेजने वाले ने 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है / वहीं, गाजियाबाद जीआरपी प्रभारी अशोक सिसौदिया ने बताया कि रेलवे अधिकारियों को भी एक धमकी भरा पत्र मिला है /
.
लोकसभा चुनाव के बीच इस तरह की धमकी मिलना गंभीर मामला है / एटीएस, साइबर सेल और सर्विलांस टीमें जांच कर रही हैं / पता लगाया जा रहा है कि ईमेल कहां से और किसने भेजा है / इसके अलावा ईमेल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी का भी सहारा लिया जा रहा है / गाजियाबाद में भी साइबर एक्सपर्ट, सर्विलांस सेल और खुफिया विभाग की टीम को अलर्ट कर दिया गया है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News uttar pradesh ghaziabad bomb threat to blow 7 railway stations including ghaziabad

































