.
.
PTB Big Breaking News world gunmen open fire at mosque in new zealand many people died in mass shooting
कैसे भाग कर बचाई बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने अपनी जान, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर वीडियो)
PTB Big Breaking न्यूज़ न्यूजीलैंड : न्यूजीलैंड के शहर क्राइस्टचर्च में स्थित दो मस्जिद में बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं हैं, जिसमें 30 लोगों के मारे जाने की आशंका है, हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है / स्थानीय प्रशासन ने लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की है, क्योंकि शहर में हमलावर अब भी सक्रिय हैं / घटना को तब अंजाम दिया गया जब लोग नमाज पढ़ रहे थे /
.
.
जानकारी के अनुसार एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, लेकिन माना जा रहा है कि बहुत से और बंदूकधारी सक्रिय हैं / पुलिस ने लोगों से कहा है कि वह आज रात को मस्जिद न जाएं / प्रधानमंत्री जेसिंडा ने घटना को लेकर बयान दिया है / उन्होंने कहा, ‘यह न्यूजीलैंड के एक काले दिनों में से एक है / यह एक कायरतापूर्ण हरकत है / पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है लेकिन मुझे उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है /
https://www.facebook.com/ptbnewsonline/videos/263049181300776/?t=0
जिस समय यह घटना हुई उस समय बांग्लादेश की क्रिकेट टीम भी वहीं पर मौजूद थी / मस्जिद में सक्रिय बंदूकधारी की जानकारी मिलते ही सभी खिलाड़ी बाकी लोगों के साथ मस्जिद से सकुशल बाहर निकल आए / सभी को पास के पार्क के साथ वाले रास्ते से वापस ओवल मैदान की तरफ लाया गया / इस घटना को लेकर खेल पत्रकार मोहम्मद इस्लाम ने ट्वीट किया है /
.
.
इस्लाम ने लिखा, ‘बांग्लादेश की टीम हेगले पार्क के पास एक मस्जिद से बाहर निकल गई जहां सक्रिय बंदूकधारी मौजूद थे / वह हेगले पार्क से ओवल की तरफ बाहर निकले / न्यूजीलैंड पुलिस का कहना है कि हमलावर अब भी सक्रिय हैं / इसी बीच क्राइस्टचर्च की दूसरी मस्जिद में भी फायरिंग शुरू हो गई है /
Mike Bush, New Zealand Police on shooting at a mosque in Christchurch: Four people in custody; one woman, three men. We are still looking at the circumstances around it. Let’s not presume that the danger is gone. pic.twitter.com/7WMQMgH1r1
— ANI (@ANI) March 15, 2019
एक प्रत्यक्षदर्शी लेने पेनेहा ने कहा कि उसने एक शख्स को काले रंग के कपड़ों में मस्जिद अल नूर के अंदर प्रवेश करते हुए देखा था / इसके बाद उसने कई दर्जनों राउंड गोलियों की आवाज सुनी / डर के मारे कुछ लोग मस्जिद से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए / उन्होंने बताया कि उन्होंने पुलिस के आने से पहले बंदूकधारी को वहां से भागते हुए देखा / पेनेहा ने कहा कि वह मदद के लिए मस्जिद में गए जहां उन्होंने हर तरफ मृत लोगों को देखा /
.
.
न्यूजीलैंड की वेबसाइट स्टफ के अनुसार घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है / स्कूल और इमारतों को बंद कर दिया गया है / प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बंदूकधारियों के पास ऑटोमैटिक राइफल है / घटनास्थल पर भारी मात्रा में पुलिस मौजूद है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News world gunmen open fire at mosque in new zealand many people died in mass shooting

































