.
.
PTB Big Business News these six things will change from june and will affect your budget
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Business न्यूज़ नई दिल्ली : एक जून से भारत में छह बड़े बदलाव होने जा रहे हैं / इन बदलावों का आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा / इन नए नियमों से जहां एक ओर आपको राहत मिलेगी, वहीं अगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है / इनमें रसोई गैस सिलेंडर के दाम, ब्याज दर पर आरबीआई का फैसला, आर्मी कैंटीन में कारों पर अधिकारियों को मिलने वाली छूट, बसों में लगने वाले पैनिक बटन, बिना हेलमेट पेट्रोल लेने के नियम, आदि शामिल हैं / आइए जानते हैं इन महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में /
.
एक जून से रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव होगा / रसोई गैस सिलेंडर का दाम बढ़ भी सकता है और घट भी सकता है / इस बदलाव से आपकी जेब पर सीधा असर पड़ेगा / एक मई को सरकारी सेक्टर की तेल कंपनियों ने रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी की थी / तब घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम छह रुपये बढ़ा था / वहीं गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 22.5 रुपये बढ़ी थी /

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आम आदमी को राहत देते हुए आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) के जरिए पैसे भेजने का समय डेढ़ घंटे बढ़ाकर शाम 6 बजे तक कर दिया है / यह व्यवस्था एक जून से प्रभावी होगी / फिलहाल आरटीजीएस के जरिए शाम साढ़े चार बजे तक ही धन अंतरण की सुविधा है / आरटीजीएस व्यवस्था के तहत, पूंजी हस्तांतरण (फंड ट्रांसफर) का काम तुरंत होता है / आरटीजीएस का उपयोग मुख्यत: बड़ी राशि के हस्तांतरण के लिए होता है / इसके तहत न्यूनतम दो लाख रुपये भेजे जा सकते हैं और अधिकतम राशि भेजने की कोई सीमा नहीं है /
.
सैन्य अफसरों को एसयूवी सहित महंगी कारों पर मिलने वाली छूट अब नहीं मिल पाएगी / सरकार ने सुरक्षाबलों को मिलने वाली यह सुविधा वापस ले ली है / अभी तक सैन्य अधिकारियों को महंगी कारें खरीदने पर कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (सीएसडी कैंटीन) से भारी छूट मिला करती थी / अब सेवानिवृत्त हो चुके और सेवारत अधिकारियों को आठ साल में एक बार सब्सिडी वाली कार लेने की इजाजत होगी /
.
आर्मी क्वार्टर मास्टर जनरल (क्यूएमजी) ब्रांच ने 24 मई को निर्देश दिए थे कि एक जून से सैन्य अधिकारी सीएसडी कैंटीन से 12 लाख रुपये तक की कीमत वाली कार, जिसकी इंजन क्षमता 2500 सीसी तक होगी उस पर ही छूट ले सकेंगे, इसमें जीएसटी शामिल नहीं होगा / ठीक इसी तरह का आदेश रक्षा प्रतिष्ठानों में सेवारत सिविलियन अधिकारी पर भी लागू है /
.
महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार कोई न कोई कदम उठाती रहती है / अब सरकार ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाहनों में पैनिक बटन लगाने का नियम लागू किया है / बता दें कि डीटीसी और क्लस्टर स्कीम की बसों में पैनिक बटन लगाए जाने की तैयारी की जा रही है / जून से दिल्ली एनसीआर में नई बसों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा /

हेलमेट के प्रयोग को बढ़ावा देने के मकसद से एक जून से नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के सभी पेट्रोल पंप पर ‘नो हेलमेट नो फ्यूल’ फार्मूला लागू होगा / जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी ऐसा किया जा रहा है / उन्होंने जिले के लोगों से इसमें सहयोग करने की अपील की थी / साथ ही टू व्हीलर चालकों को एक जून से हेलमेट जरूर लगाने को कहा गया है / हेलमेट नहीं पहनने वालों का चालान भी काटा जाएगा /
.
आपके लोन की ब्याज दरों में और कमी हो सकती है / भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) छह जून को इसके बारे में घोषणा कर सकता है / इस दिन केंद्रीय बैंक अपनी दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा / आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि बैंक 35 बेसिस प्वाइंट तक की कमी कर सकता है / केंद्रीय बैंक अपनी तरफ से हर तरह की कोशिश कर रहा है, जिससे बाजार में पूंजी की तरलता कायम रहे / अभी रेपो रेट छह फीसदी पर है दास ने कहा कि वो रेपो रेट पर फैसला लेंगे कि उनको और कम किया जाए, ताकि लोगों को इसका फायदा मिले /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Business News these six things will change from june and will affect your budget

































