.
.
PTB Big City News 19 Candidates left in fray after scrutiny of the nomination papers
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर लोक सभा सीट के लिए 19 मई को होने वाले मतदान के लिए नामांकन पत्रों की जांच के दौरान 7 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने के बाद अब 19 मैंबर चुनाव मैदान में रह गए हैं /
.
.
इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए जिलाधीश-कम -जिला चुनाव अधिकारी जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा ने बताया कि अब चौधरी संतोख सिंह (कांग्रेस), चरनजीत सिंह (शिरोमणी अकाली दल), जोरा सिंह सरोए (आम आदमी पार्टी), श्री बलविन्दर कुमार (बहुजन समाज पार्टी), श्रीमती उर्मिला ( अम्बेदकर नैशनल कांग्रेस), श्री सुभाष गोरीया (शिव सेना), श्री हरी मित्र (पीपलज़ पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक), श्री गुरूपाल सिंह (भारत प्रभात पार्टी), श्री जगन नाथ बाजवा (हम भारतीय पार्टी), श्री तारा सिंह (बहुजन समाज पार्टी अम्बेदकर), श्री प्रकाश चंद जस्सल (रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (ए)), श्री बलजिन्दर सोढी ( नेशनलिस्ट जस्टिस पार्टी), श्री रमेश लाल (बहुजन मुक्ति पार्टी) आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर श्री उपकार सिंह, श्री अमरीश कुमार, स्वामी नीतियाँ आनंद, श्री सुखदेव सिंह, श्री कश्मीर सिंह और श्री नीटू चुनाव मैदान में रह गए हैं /
.
जालंधर लोक सभा सीट के लिए नामांकन प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरे होने पर जिलाधीश की अदालत में जनरल चुनाव आबज़रवरों और उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में नामांकन कागज़ों की जाँच की गई, जिस दौरान जिलाधीश -कम -जिला चुनाव अधिकारी श्री वरिन्दर कुमार शर्मा ने बताया कि आधिकारियों ने उम्मीदवारों के दाख़िल किये गए नामांकन पत्रों की जांच की तो जनरल चुनाव आब्जर्वर श्री आई सैमूअल आनन्द कुमार और उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में की गई /
.
जिलाधीश ने बताया कि उम्मीदवार 2 मई को अपने नामांकन वापिस ले सकते हैं / उन्होनें बताया कि लोक सभा मतदान के दौरान 19 मई को मतदान होगा और वोटों की गिनती 23 मई को होगी /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big City News 19 Candidates left in fray after scrutiny of the nomination papers

































