.
.
PTB Big City News bussiness man car centeral town jalandhar crime ladowali road robbery Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big City न्यूज़ जालंधर : जालन्धर के लाडोवाली रोड पर आज उस समय सनसनी फैल गई जब लाडोवाली रोड से सैट्रंल टाऊन सड़क मार्ग पर एक कार सवार व्यक्ति से दिन-दिहाड़े फिल्मी स्टाईल में अज्ञात लुटेरे लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देकर मौके से भागने में कामयाब हो गए /
.
.
घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची एडीसीपी 1 डी सुडरविल्ली व स्थानीय पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज लिया है व जाँच की जा रही है / वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी सुड़रविल्ली ने बताया कि अज्ञात लुटेरों की तलाश में नाकाबंदी कर उन्हें ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है /
.
.
उन्होंने यह भी बताया कि आज शाम के समय जब धीरज जैन लाडोवाली सड़क मार्ग पर स्थित अपनी फैक्ट्री के लिए सामान लेने कहीं जा रहा था तो जब वह अपनी गाड़ी से सेंट्रल टाउन सड़क मार्ग पर पहुंचा तो दो बाईक सवार 3 लुटेंरों ने उसकी गाड़ी से तेल निकल रहा होने की बात कही, जिसके बाद जैसे ही उसने गाड़ी के शीशे नीचे किए तो लुटेरे उसकी कार में रखा पैसों से भरा हुआ बैग लेकर मौके से भाग खड़े हुए /
.
.
पुलिस को दिए बयान के मुताबिक धीरज जैन के पास मौजूद बैग में करीब 1,75,000 की नकदी, एक चैक बुक और अन्य जरूरी दस्तावेज थे / फ़िलहाल पुलिस का कहना है कि लुटेरों की तलाश की जा रही है व जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big City News bussiness man car centeral town jalandhar crime ladowali road robbery Punjab

































