.
.
PTB Big City News Death of a laborer in a factory in Jalandhar focal point
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जिला जालंधर में आये दिन किसी ना किसी फैक्ट्री में प्रवासी मजदूरों के मेंरे के कई मामले सामने आते रहे हैं, ऐसा ही एक मामला थाना मकसूदा के अधीन पड़ती एक उद्योगिक इकाई में काम कर रहे एक मजदूर की अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से उस समय गर्मा गया जब उसके परिजनों ने उद्योगिक इकाई के ऊपर ही मृतक की मौत का जिम्मेदार होने के गंभीर आरोप लगाए /
.
.
जानकारी के अनुसासर मृतक व्यक्ति की पहचान अजहर आलम के रूप में हुई है जोकि कई सालों से फोकल पॉइंट स्थित एक उद्योगिक इकाई में मजदूरी का काम कर रहा था / इस दौरान मृतक के परिजनों ने फैक्ट्री मालिक पर ही मौत का जिम्मेदार होने के गंभीर आरोप लगाए और शव को फैक्ट्री के बाहर रखकर मालिक राजन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की /
.
इस दौरान परिजनों का कहना था कि पिछले कई दिनों से फैक्ट्री मालिक द्वारा अजहर पर काम का अधिक दबाव डाला जाता था जिसकी वजह से अजहर काफी समय से परेशान रह रहा था / परिजनों ने यह भी इलाज्म भी लगाया की अजहर की मौत के पीछे उद्योगिक इकाई पावर पैकर्ज के मालिक राजन का हाथ है /
.
.
इस बात की जानकारी मिलते जालंधर से कांग्रेस के दिग्गज और युवा नेता नासिर सलमानी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों के समर्थन में धरने पर उतर गए / उन्होंने इस दौरान कहा कि उद्योगपति के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी गई और उसके खिलाफ जब तक पुलिस अधिकारी करवाई नहीं करते तब तक हम उसके खिलाफ यह धरना जारी रखेंगे /
.
घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने किसी तहर परिजनों को समझाया व उद्योगपति के खिलाफ इस मामले में करवाई का आश्वासन देते हुए मृतक के परिजनों का धरना समाप्त करवाया /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big City News Death of a laborer in a factory in Jalandhar focal point

































