.
.
PTB Big City News jalandhar news car snatching case Near Maksudan thana
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के अधीन पड़ते मकसूदां इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है / बताया जा रहा है कि गन प्वाइंट पर एक युवक से कुछ अज्ञात युवक उसकी कार छीन कर मौके से भागने में कामयाब हो गए /
.
.
युवक ने स्थानीय पुलिस को दिए बयानों में बताया है कि उक्त घटना मकसूंदा पुलिस स्टेशन के पास सुबह के करीब 3 बजे घटित हुई है / उसने पुलिस को दिए बयानों में बताया है कि वह किराए पर ली कार में बैठकर जब जालंधर की तरफ आ रहा था तो रास्ते में उसका पीछा कर रहे कुछ अज्ञात युवकों ने उसे रोका और गन प्वाइंट पर कार से उतरने के लिए कहा /
.
.
पीड़ित युवक के अनुसार जैसे ही वह नीचे उतरा तो आरोपी युवकों में से एक ने उस पर पिस्टल तानी और उससे कार लेकर मौके से फरार हो गए, जिसके बाद उसने इस घटना की सुचना स्थानीय पुलिस को व अपने परिजनों को दी /
.
.
घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची व घटना के पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हुई फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big City News jalandhar news car snatching case Near Maksudan thana

































