.
.
PTB Big City News Jalandhar police arrested three smugglers, including 8 kg opium 3 kg shredding
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के थाना सीआईए-1 की पुलिस ने परागपुर चौकी जीटी रोड पर नाकाबंदी दौरान एक 14 टायर ट्रक व अल्टो K10 कार में सवार तीन व्यक्तियों को काबू कर उनके पास से 8 किलो अफीम, 3 किलो चूरा पोस्त व ढाई लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है /
.
.
जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि डीसीपी इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह के दिशा निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत सीआईए-1 की टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग राजस्थान से अफीम व चूरा पोस्त लाकर पंजाब में सप्लाई करते हैं / अगर जीटी रोड पर नाकाबंदी की जाए तो तस्कर काबू पा सकते हैं / इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने परागपुर रोड स्पेशल नाका बंदी कर ली /
.
जालंधर के पुलिस कमिश्नर भुल्लर जी ने आगे यह भी बताया कि जब पुलिस पार्टी ने एक 14 टायर ट्रक को रोका जिसमें 2 लोग सवार थे और उसके साथ ही एक ऑल्टो K10 कार को भी रोका जिसमें एक व्यक्ति सवार था /जिनकी तलाशी लेने पर उनमें से 8 किलो अफीम, 3 किलो चूरा पोस्त और ढाई लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई है /
.
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पहले भी काफी समय से नशा तस्करी का कारोबार कर रहे हैं / वह राजस्थान से नशा लाकर पंजाब में अपने पक्के ग्राहकों को सप्लाई करते हैं / पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरमीत सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी पिंड सोहल जगीर नकोदर थाना महितपुर जिला जालंधर देहाती, जोगा सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी पिंड महितपुर थाना महितपुर जिला जालंधर देहाती और अश्विनी कुमार पुत्र रतन निवासी मॉडल हाउस थाना डिवीजन नंबर 5 के रूप में बताई है / फ़िलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है व जाँच की जा रही है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big City News Jalandhar police arrested three smugglers, including 8 kg opium 3 kg shredding

































