.
.
PTB Big City News Minister Brahma Mohindra hoisted the tricolor at Guru Gobind Singh Stadium in Jalandhar
बच्चों ने पेश किया रंगारंग कार्यक्रम, 43 लाख परिवारों के लिए हैल्थ केयर स्कीम शुरू करने की स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : देशभर में आज 70वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया गया / जिसके चलते जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में भी पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, अर्ध सैनिक बलों, एनसीसी की टुकड़ियों से सलामी ली /
.
गुरू गोबिन्द सिंह स्टेडियम जालंधर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय झण्डा लहराने के उपरांत सभी को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री जिनके साथ डिप्टी कमिशनर जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा और पुलिस कमिशनर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर भी उपस्थित थे उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह की दूरदर्शी,
.
गतिशील और योग्य नेतृत्व वाली सरकार की ओर से आने वाले दिनों में जल्दी ही शुरू की जा रही है / उन्होंने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत लाभपात्रियों को 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमे का लाभ पहुँचाया जायेगा / श्री ब्रह्म महिन्दरा ने कहा कि यह स्कीम पंजाब के लोगों को गुणवतापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका निभाएगी /

पंजाब सरकार की प्राप्तियों की चर्चा करते हुए श्री ब्रह्म महिन्दरा ने कहा कि पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य को प्रार्थमिकता देते हुए इस क्षेत्र में कई अहम महत्वपूर्ण फैसले किये हैं / उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी भर्ती करने के अतिरिक्त सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में बुनियादी ढांचो में भी सुधार किया गया /
.
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए सरकारी अस्पतालों में टी.बी., ख़ून, काला पीलिया, मलेरिया और अन्य ज़रूरी टैस्टों के साथ-साथ डायलसैस की सुविधा बिल्कुल नि:शुल्क दी जा रही हैं /

इसी तरह एक रंगा9रंग प्रोग्राम जिस में पी.टी.शो, गिद्दा, भंगड़ा और अन्य लो• नाच शामिल थे की तरफ से दर्शकों के लिए शानदार प्रदर्शन किया गया / इसके बाद श्री ब्रह्म महिन्दरा ने स्वतंत्रता सेनानी श्री देव वर्त शर्मा, श्री प्रेम सागर और जवाहर लाल को भी सम्मानित किया गया / उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में बढिय़ा योगदान देने वाले अधिकारीयों और कर्मचारियों के अतिरिक्त अन्य सामाजिक क्षेत्रों में बढिय़ा योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया /
.
इस अवसर पर मैंबर पार्लियामेंट चौधरी संतोख सिंह, विधायक परगट सिंह, रजिन्दर बेरी, बावा हेनरी, सुशील रिंकू और चौधरी सुरिन्दर सिंह, मेयर नगर निगम जालंधर श्री जगदीश राज राजा, जिला और सैशन जज श्री संजीव कुमार गर्ग भी समागम में शामिल हुए /

इस अवसर पर डिप्टी कमिशनर जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा, पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एस.एस.पी.(ग्रामीण) श्री नवजोत सिंह माहल, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर श्री जतिन्दर जोरवाल और जसबीर सिंह,
.
डिप्टी कमिशनर पुलिस जालंधर श्री पी.बी.एस.परमार और गुरमीत सिंह, सब-डिविजऩल मैजिस्ट्रेट श्री परमवीर सिंह और संजीव शर्मा, सहायक कमिशनर हिमांशु जैन और डॉ.जय इन्द्र सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर पुलिस श्रीमती बी.सुधरविज़ी,
.
सहायक कमिशनर पुलिस समीर कुमार और एन.एस.माहल, जिला विकास और पंचायत अधिकारी श्री अजय कुमार, जिला राजस्व अधिकारी जशनजीत सिंह, जिला गाइडैंस काउंसलर सुरजीत लाल, जिला शिक्षा अधिकारी राम पाल,
.
उप जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती गुरप्रीत कौर और अनिल अवस्थी, राजस्व अधिकारी के.एस.भुल्लर,, अदित्या गुप्ता और गुरप्रीत सिंह, लैफ.करनल (रिटा.) मनमोहन सिंह, तेजिन्दर सिंह, बरजिन्दर सिंह, इकबाल सिंह और अन्य उपस्थित थे /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big City News Minister Brahma Mohindra hoisted the tricolor at Guru Gobind Singh Stadium in Jalandhar






































