.
.
PTB Big City News pap flyover jalandhar
आज से जालंधर व देश की जनता को किया गया समर्पित, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : आज से जालंधर व देश की जनता को चुनाव अचार संहित के चलते पी.ए.पी. फ्लाईओवर बिना किसी बड़े समारोह के ही जनता को समर्पित कर दिया गया / बताया जा रहा है कि पी.ए.पी. फ्लाईओवर विधिवत रूप से 31 मार्च को जनता को समर्पित किया जाना था, जबकि समय से पहले ही इसे खोल दिया गया /
.
https://www.facebook.com/ptbnewsonline/videos/388308098674062/?t=0
.
बताया जा रहा है कि लुधियाना से अमृतसर जाने वाला ट्रैफिक फ्लाईओवर से जबकि लुधियाना जाने वाला ट्रैफिक सर्विस लेन से होकर गुजरेगा / आदर्श चुनाव आचार संहिता के कारण कोई भी राजनीतिक नेता इसका उद्घाटन नहीं कर सकता, मगर ऐसी सूरत में प्रशासनिक अधिकारी ने मौके पर जाकर इसे रस्मी तौर पर शुरू कर दिया है /

.
हालांकि प्रशासन की तरफ से इस पुल को चालू करने के लिए 31 मार्च की डैडलाइन फिक्स की गई थी, मगर फ्लाईओवर बनाने वाली कम्पनी को इसे युद्धस्तर पर मुकम्मल करने के लिए कड़ी हिदायतें जारी की गई थीं ताकि जल्द से जल्द आम जनता को पेश आ रही परेशानियों से निजात दिलाई जा सके /
.
आपको बता दें कि लंबे समय तक लटक रहा यह प्रोजैक्ट लोगों को एक बड़ी असुविधा बन चुका है / रामा मंडी से पी.ए.पी. चौक के बीच सड़क एवं बनाए जाने वाले 3.20 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का काम बीते एक दशक से रुका पड़ा है / यह प्रोजैक्ट दिल्ली से जालंधर होते हुए अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, पठानकोट और जम्मू आने-जाने वाले यात्रियों के लिए एक वरदान साबित होगा /
.
https://www.facebook.com/ptbnewsonline/videos/412188819513515/?t=0
.
फ्लाईओवर शुरू होने के एक महीने के बाद लगभग 1 या 2 दिन के लिए इसे बंद किया जाएगा ताकि दोबारा प्रीमिक्स डाली जा सके / इस फ्लाईओवर के शुरू होने से लोगों को ट्रैफिक की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी / नैशनल हाईवे से सेना के अधिकारियों ने पहले ही अपने टैंक हटा लिए हैं / रामा मंडी से पी.ए.पी. चौक को चौड़ा करने का काम भी शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big City News pap flyover jalandhar

































