.
.
PTB Big Crime News Barnala young man shit from saber
पंजाब के इस पुलिस स्टेशन से महज कुछ ही दुरी पर देखने को मिला गुंडागर्दी का नंगा नाच, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ बरनाला : देश भर में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर स्थानीय पुलिस व सीआरपीएफ के सुरक्षा कर्मीं जगह-जगह तैनात हैं इसके बाबजूद आज दिन-दिहाड़े बरनाला के बस स्टैंड के पास स्थित पुलिस चौकी से महज कुछ ही दुरी पर उस समय गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला जब 5 अज्ञात व्यक्तियों नेेे एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से कातिलाना हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया / इस हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की अज्ञात युवकों ने बेरहमीन से टांग काट डाली / जिसे घायल अवस्था में पास ही के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया / जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है /
.
.
जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का नाम परमजीत सिंह वासी बाजाखाना रोड जोकि बरनाला का रहने वाला है जब सुबह बस सटैंड के पास स्थित बैटरियों की दुकान से बैटरी लेने के लिए गया तो दुकान का मालिक अभी दुकान पर नहीं आया था / जब वह दुकान पर बैठकर उसकी प्रतीक्षा करने लगा जहां पर पहले से ही दुकान में दुकानदार के कर्मचारी बैठे थे / बातों-बातों में ही किसी बात में हामी भर दी / जिसके बाद दुकान का कर्मचारी बाहर निकला व उसने फोन करके अपने चार-पांच साथियों को बुला लिया / जिन्होंने मिलकर घायल परमजीत पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया औऱ उसकी टांग काट दी /
.
.
यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने आगे बताया कि जब उसने शोर मचाया तो उक्त हमलावर वहां से भाग खड़े हुए / स्थानीय पुलिस का कहां है कि उनके आने से पहले ही आसपास के लोगों ने एंबुलैंस बुलाकर घायल युवक को किसी तरह से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया व घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी / फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व पीड़ित व्यक्ति के बयान दर्ज करवाने के बाद ही आगे की करवाई की जाएगी /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News Barnala young man shit from saber

































