.
.
PTB Big Crime News chandigarh crime domestic violence with civil judge lady by lawyer husband in yamunanagar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ यमुनानगर : महिला सिविल जज ने एडवोकेट पति पर गला दबाकर और मुंह पर तकिया रखकर उसे जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है / आरोप है कि पति उन्हें गालियां देता था और वेतन का हिसाब मांगता था, उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी है / पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता पर जान से मारने की कोशिश व मारपीट सहित कई धाराओं में केस दर्जकर लिया है /
.
.
जगाधरी की एक महिला सिविल जज ने सिटी जगाधरी पुलिस को शिकायत दी है कि सात अप्रैल 2016 को वह न्यायिक सेवाओं (हरियाणा) में शामिल हुई थीं / इसके बाद उनकी शादी 15 फरवरी 2017 को चंडीगढ़ के सेक्टर-41 निवासी एडवोकेट मोहित मलिक के साथ हुई थी / तब उनकी जज की ट्रेनिंग चल रही थी / शादी के दस दिन बाद ही उन्हें ट्रेनिंग पर जाना पड़ा /
.
शादी के बाद से ही उनके प्रति पति और ससुराल वालों का व्यवहार ठीक नहीं था / आरोप है कि उनका पति जब भी आता था, वह उन्हें गालियां देता था और वेतन का हिसाब मांगता था / आरोपी कहता था कि वह अपने माता-पिता को वेतन के पैसे देती है / इस बात पर पति उन्हें पीटता था और उनके परिवार के लोगों को गालियां देता था /
.
महिला जज ने बताया कि गत तीन मई को उन्होंने अपने पति मोहित मलिक को अपने भतीजे के जन्मदिन समारोह में जाने के लिए कहा / इस पर वह नाराज हो गया और उसे गालियां देकर पीटने लगा / पति ने उन्हें गर्दन से पकड़ लिया और जोरदार थप्पड़ मारा / उसने उनके सिर पर कई वार किए / आरोपी ने अपनी एक बाजू मेरी गर्दन के चारों ओर घुमाई और उसे जोर से दबाया / इससे उन्हें सांस लेने में मुश्किल हो रही थी और वह नीचे गिर गईं /
.
आरोप है कि पति ने उन्हें घसीटा और बिस्तर पर फेंक दिया / आरोपी ने जान से मारने के इरादे से एक हाथ से उनकी गर्दन को दबाया और उनके मुंह व नाक को अपने दूसरे हाथ से तकिये से दबा दिया / इससे पीड़िता के नाक से खून निकल आया और वह बेहोश हो गईं / उन्होंने कहा कि जब उसे होश आया तो वह अदालत में गईं और अपने वरिष्ठ जजों को घटना के बारे में बताया / इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया / वहीं पर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी /
महिला जज की शिकायत आई है / मामले में उसके आरोपी पति पर हत्या की कोशिश, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है / मामले की जांच की जा रही है / जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News chandigarh crime domestic violence with civil judge lady by lawyer husband in yamunanagar

































