.
.
PTB Big Crime News Gurdaspur subedar suicide Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ गुरदासपुर : गुरदासपुर जिला से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां एक रिटायर सूबेदार ने अपनी पत्नी से दुखी होकर जहरीली दवाई खाकर आत्महत्या कर ली / पुलिस ने इस सम्बन्धित मृतक के हाथ पर लिखे सुसाइड नोट के आधार पर मृतक की पत्नी के विरुद्ध धारा 306 अधीन केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक पत्नी को गिरफ्तार नहीं किया गया /
.
.
जानकारी देते हुए दोरांगला पुलिस स्टेशन के इंचार्ज मुखत्यार सिंह ने बताया कि हमें गांव थमण के लोगों ने सूचित किया था कि गांव निवासी दिलबाग सिंह पुत्र करतार सिंह ने जहरीली दवाई खाकर आत्महत्या कर ली है /
.
घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने जब गांव थमण जाकर देखा तो दिलबाग सिंह घर की छत पर बने कमरे में मृत पड़ा था और उसके हाथ पर एक सुसाइड नोट लिखा मिला / जिस पर यह लिखा था कि उसकी पत्नी मनजीत कौर के चाल-चलन ठीक नहीं है और मेरे मना करने के बावजूद भी वह नहीं सुधारी, जिस कारण मैं अपनी पत्नी से दुखी होकर आत्महत्या कर रहा हूं /
.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक रिटायर सूबेदार दिलबाग सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है और इस सम्बन्धित मृतक की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है / उन्होंने बताया कि मरने वाले सूबेदारकी उम्र 55 साल है और उसकी पत्नी की उम्र 50 साल है / फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच आरंभ कर दी है /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News Gurdaspur subedar suicide Punjab

































