.
.
PTB Big Crime News jalandhar rural police arest the gangster sarabjit singh bardga Phillaur
डेढ दर्जन के करीब हत्याओं से लेकर मारपीट और NDPS के मामले शामिल कुख्यात गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ जालन्धर : जालंधर देहात के अधीन पड़ते थाना फिल्लौर की पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब राम स्वरूप हत्या कांड के मामले में नामजद मुख्य आरोपी जोकि कुख्यात गैंगस्टर भी है को गिरफ्तार कर लिया / गिरफ्तार आरोपी की पहचान सर्बजीत सिंह के रूप में हुई है और उसके खिलाफ करीब डेढ दर्जन से भी जयादा हत्याओं से लेकर मारपीट और एनडीपीएस के मामले पंजाब के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं /
.
आज एक प्रेस वार्ता के दौरान देहात पुलिस के एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने जानकारी देते हुए बताया कि 25-09-2018 को सर्बजीत सिंह पुत्र शिंगारा राम निवासी इंदिरा कॉलोनी अपरा ने अपने साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियारों से रामस्वरूप पुत्र नंद लाल निवासी टिब्बा मोहल्ला अपरा थाना फिल्लौर का कत्ल कर दिया था जिसके बाद से ही इस आरोपी गैंगस्टर की लताश की जा रही थी जो आज पूरी हो गई है /
.
.
उन्होंने यह भी कहा कि इस केस में करीब 7 आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी गैंगस्टर सर्बजीत सिंह उर्फ बडोंगा पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था /
.
उन्होंने कहा कि इसीलिए एसपी बलकार सिंह की अगुवाई में डीएसपी लखबीर सिंह, अमरीक सिंह, सब डिविजन फिल्लौर के एसआई जितेंद्र कुमार, सीआईए 2 देहाती के इंस्पेक्टर शिवकुमार, सीआईए-1 देहाती के सब इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने जांच कर आरोपी को अड्डा लसाड़ा से गुप्त सुचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है / फ़िलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामलों की जाँच की जा रही है /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News jalandhar rural police arest the gangster sarabjit singh bardga Phillaur

































