.
.
PTB Big Crime News jammu fighter jet of indian air force is crashed in budgam jammu kashmir
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ जम्मू : मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार की सुबह वायु सेना का एमआई 17 हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत हो गई / घटनास्थल पर पहुंची वायुसेना की टीम ने जांच के दौरान कई अहम सुराग जुटाए हैं / पुलिस के अनुसार इनमें छह वायुसेना के लोग तथा एक स्थानीय नागरिक था /
.
.
बडगाम जिले के गरेंद कलां गांव में सुबह 10.38 बजे वायुसेना का हेलिकॉप्टर गिर पड़ा / जोरदार धमाके से लोग घरों से बाहर निकल आए / उन्होंने देखा कि खेत में गिरा हेलिकॉप्टर आग की लपटों से घिरा हुआ है /मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का काम शुरू किया / इस बीच भीड़ के चलते आपरेशन में दिक्कत आने लगी तो सुरक्षा बलों ने हवाई फायर कर लोगों को हटाया /
.
.
घटना के कुछ देर बाद वायु सेना की जांच टीम भी एक अन्य हेलीकाप्टर से मौके पर पहुंची / उन्होंने घटनास्थल से सबूत जुटाए ताकि घटना के पीछे के कारण का पता लगाया जा सके / कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि गिरने से पहले ही हेलिकॉप्टर में आग लग चुकी थी / इसका एक हिस्सा कुछ दूरी पर वहाबपोरा इलाके में भी गिरा है /
.
.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मौके से बरामद सात शवों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है / स्थानीय लोगों के अनुसार मारे गए लोगों में एक स्थानीय किफायत अहमद गनई (20) भी है, हालांकि, इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News jammu fighter jet of indian air force is crashed in budgam jammu kashmir

































