.
.
PTB Big Crime News National girlfriend refused to marry angry pregnant girlfriend burnt alive in moving van
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ नई दिल्ली : प्यार में धोका मिलने पर गुस्साई एक गर्भवती प्रेमिका ने अपने प्रमेकी को जिंदा जला दिया है / चौंका देने वाला ये मामला झारखंड की राजधानी रांची से सामने आया है / जानकारी के अनुसार मामला बीते शनिवार का है / युवक गंभीर हालत में रिम्स अस्पताल में भर्ती है / उसका हाथ और चेहरा बुरी तरह झुलस गया है /
.
.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित युवक का चेहरा और हाथ बुरी तरह से झुलस गए हैं / इस घटना को रातू पुलिस स्टेशन से 20 किमी की दूरी पर अंजाम दिया गया है / रिपोर्ट के अनुसार 24 साल के इस युवक का संबंध एक 26 साल की महिला से था / जब महिला गर्भवती हुई तो उसने उसे अपनाने से इनकार कर दिया / जिसके बाद आरोपी महिला ने गाड़ी में पेट्रोल छिड़ककर अपने प्रेमी को जिंदा जला दिया, हालांकि गाड़ी में उस वक्त महिला खुद भी मौजूद थी लेकिन वह सही सलाहमत बाहर निकल गई /
.
.
स्थानीय लोग पीड़ित को आग से बचाकर पास के नर्सिंग होम लेकर गए / जिसके बाद पुलिस ने उसे रिम्स में भर्ती करवाया / इस मामले पर रातू पुलिस स्टेशन के थाना इंचार्ज मनोज कुमार का कहना है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका ठाकुर गांव के रहने वाले हैं / घटना के पीछे की असल वजह अभी पता नहीं चल पाई है / महिला भी अभी फरार है / पुलिस का कहना है कि महिला के पकड़े जाने के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी, हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि उसने प्यार में धोखा मिलने के बाद ही ये कदम उठाया है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News National girlfriend refused to marry angry pregnant girlfriend burnt alive in moving van

































