.
.
PTB Big Crime News punjab chandigarh robbery in running ajmer chandigarh garib rath train
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ चंडीगढ़ : अब ट्रेनों में यात्रा करना सुरक्षित नहीं रह गया है / आए दिन ट्रेनों में लूटपाट की घटनाएं होने से रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं / बीती रात अजमेर -चंडीगढ़ गरीब रथ में बदमाशों ने हरियाणा के रोहतक के पास जमकर लूटपाट की / जिस बोगी में लूटपाट हुई उसकी बगल बोगी में रेलवे सशस्त्र पुलिस बल के जवान सोते रहे /
.
.
ट्रेन के चंडीगढ़ पहुंचे पर इसमें तैनात टीटीई ने जीआरपी को दी / अपनी शिकायत टीटीई मिठठू शर्मा ने बताया कि अजमेर-चंडीगढ़ गरीब रथ (ट्रेन संख्या 12983) में बुधवार सुबह तीन बजकर 12 मिनट के करीब एक बोगी में बदमाशों ने लूटपाट की / उन्होंने बताया कि ट्रेन रोहतक से अागे मकड़ोली के पास पहुंची तो करीब 10 नकाबपोश हथियारबंद लुटेरे जी -9 कोच में घुस आए / उन्होंने ट्रेन में चढ़ते ही कोच के दोनों तरफ के दरवाजे बंद कर दिए /
.
.
टीटीई मिठठू शर्मा ने शिकायत में बताया इसके बाद इन बदमाशों के कट्टे और तेजधार हथियारों की मदद से बोगी में सवार 12 यात्रियों को बंधक बना लिया और उनसे गहने व नगदी लूट ली / इसके बाद इन बदमाशों ने ट्रेन की चेन को खींचकर गाड़ी रोकी और फरार हो गए / घटना के समय ट्रेन की सुरक्षा में तैनात रेलवे सश्स्त्र बल के जवान सो रहे थे /
.
.
जीआरपी थाना के अधिकारीयों ने बताया कि टीटीई की तरफ से मिली लिखित शिकायत में 12 लोगों से लूटपाट की बता कही गई है / जिन लोगों से लूटपाट हुई है उन सभी के बयान कलमबंध कर लिए गए हैं / बदमाशों ने कुछ ही मिनटों में लाखों रुपये की नकदी व जेवरात लूट लिये / शिकायत में यात्रियों से लूटपाट का दिया गया / उन्होंने बताया कि लुटेरों के खिलाफ आइपीसी की धाराओं 395, 341, 25 आर्म्स एक्ट और 141-146 रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच की जा रही है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News punjab chandigarh robbery in running ajmer chandigarh garib rath train




































