.
.
PTB Big Crime News punjab firing in lovely auto jalandhar 1 dead and 1 injure
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर शहर के सबसे बड़े और प्रसिद्ध लवली ऑटो में उस समय सनसनी फैल गई जब एक सरफिरे आशिक ने दोपहर के समय लवली ऑटो के शोरूम की कंटीन में खाना खा रही अपनी प्रेमिका टीमी (काल्पनिक नाम) को पहले गोली रिवॉल्वर से मारी और बाद में उसी जगह पर खड़े होकर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली /
.
.
इस वारदात के बाद गंभीर रूप से घायल युवती को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी हालत ज्यादा नाजुक होने की वजह से उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है / घायल लड़की को जो गोली लगी वह उसकी बाजु पर लगी जिसकी वजह से उसकी जान तो बच गई लेकिन इलाज अभी भी जारी है /
जानकारी के मुताबिक लवली आटोज़ में सेल्ज़गर्ल टिमी (काल्पनिक नाम) आज दोपहर शोरूम में पहली मंजिल पर बनी कैंटीन में लंच कर रही थी और इसी दौरान अचानक युवक मनप्रीत वासी करतारपुर ऊपर कैंटीन तक पहुंचा और उसने सिम्मी को गोली मार दी / बताया जा रहा है कि इस युवक ने एक के बाद एक तीन गोलियां टिमी (काल्पनिक नाम) पर चलाई जिसके बाद टिमी (काल्पनिक नाम) बेसुध होकर गिर पड़ी और इसी बीच युवक ने अपनी कनपटी पर गोली मार ली और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली शायद युवक को लगा था के उसने अपनी प्रेमिका को तो खत्म कर लिया है और वह भी अब जिन्दा रहकर क्या करेगा /

.
इसी बीच घटना की सुचना मिलते ही लवली ऑटो में हड़कंप मच गया और सारा स्टॉफ मौके पर पहुंचा और तुरंत पुलिस को भी इस वारदात की सुचना दे दी गई जिसके बाद सीनियर अधिकारीयों से लेकर खुद जालंधर के पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जाँच में जुट गए / इसी बीच युवक के पास से पुलिस को तीन चार लाइनों में पंजाबी में लिखा हुआ सुसाईड नोट उसकी पेंट की जेब से बरामद हुआ / जिसमें मनप्रीत (युवक) ने लिखा था कि वह टिमी (काल्पनिक नाम) से बहुत प्यार करता है और टिमी ने उसे कुछ समय पहले ऐसे कुछ कहा है कि जिससे उसके पास और कोई और चारा नही है /
.
इसी दौरान पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का कहना था कि पुलिस टिमी (काल्पनिक नाम) युवती के स्वस्थ होने के बाद ही इस घटना सम्बन्धी उससे पूछताछ करेगी और इस वारदात के कारणों की जाँच करेगी और इस वारदात का सही खुलासा करेगी तब तक कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा / इस दौरान कमिश्नर भुल्लर ने इतना जरूर कहा कि लड़का और लड़की एक ही शोरूम में कभी काम कर चुके हैं और जिससे उनकी एक दूसरे के साथ जान पहचान थी /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News punjab firing in lovely auto jalandhar 1 dead and 1 injure

































