.
.
PTB Big Crime News punjab news child molestation and murder case
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ फिरोजपुर : पंजाब के जिला फिरोजपुर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां एक घर के बाहर खेल रहे 5 वर्षीय बालक का अपहरण कर उसके साथ कुकर्म कर निर्मम हत्या कर दी गई है / इस घंटा के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है /
.
.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई और आशंका के आधार पर कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है / फिरोजपुर के अधीन पड़ते गांव गिल की रहने वाली सुरजीत कौर अपने 5 वर्षीय बेटे को स्कूल से छुट्टी के बाद अपनी बहन के घर लेकर आई तो बच्चा गली में खेलने निकल गया /
.
.
महिला के अनुसार जब काफी देर तक जब बच्चा घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला / काफी समय बीत जाने के बाद किसी ने उन्हें घर आकर सूचना दी कि उनका बच्चा साथ वाली गली में एक गाड़ी में बेसुध पड़ा है / परिवार के लोग जब वहां पहुंचे तो बच्चा कार की पिछली सीट पर पड़ा था जिसकी निक्कर उतरी हुई थी तथा गुदा से खून निकल रहा था /
.
.
परिजन उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया / घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची / स्थानीय पुलिस का इस मामले में कहना है कि प्राथमिक जांच में यह मामला कुकर्म के बाद हत्या का नजर आता है / फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ आई.पी.सी. व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है / पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर आरोपी की तलाश की जा रही है यही नहीं आशंका के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News punjab news child molestation and murder case

































