.
.
PTB Big Crime News punjab pump employee shot dead cctv Video viral moga district
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ मोगा : मोगा के बाघापुराना से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां कुछ अज्ञात बाईक सवार बदमाशों ने दिन दिहाड़े एक प्रैट्रौल पंप के मुलाजिम को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया / इस वारदात की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई /
.
.
जानकारी के अनुसार मामला मोगा के कस्बा बाघापुराना के अधीन पड़ते गाँव राजेआना का है / जहां स्थित पैट्रोल पंप पर इस वारदात को अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया और मृतक मुलाजिम के पास मौजूद पैसों से भरे बैग को लूटकर फरार हो गए /
.
घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय वीडियो मौके पर पहुंची व जाँच में जुट गई / पुलिस का कहना है की सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से 2 मोटरसाईकल सवार बदमाश पेट्रोल पंप में दाख़िल होते हैं और कुर्सी पर बैठे पंप के मुलाजिम को गोली मारने के बाद दूसरा बदमाश बाईक से निचे उतरता है और मृतक मुलाजिम के पास मौजूद पैसों से भरा हुआ बैग छिनता है और दोनों फ़रार हो जाते हैं /
.
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है / मृतक पैट्रोल पंप मुलाजिम की पहचान गुरमीत सिंह के रूप में हुई है और उसे गोली किसने और क्यों मारी अभी तक इसके कारणों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है / पुलिस की तरफ से सीसीटीवी खंगाली जा रही और गहराई के साथ इस वारदात की जांच की जा रही है /
.
फ़िलहाल सोचने वाली बात तो यह है की पैट्रोल पंप और घटी इस वारदात के बाद कानून व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गई है / एक तरफ़ आचार सहिंता के चलते जहां पुलिस सुरक्षा के पुख़्ता बंदोबस्त होने का ढिंढोरा पीट रही है वहीं इसी बीच कैसे बेखौफ बदमाश असला लेकर ऐसी घटना को अंजाम दे कर फ़रार हो रहे हैं /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News punjab pump employee shot dead cctv Video viral moga district

































