.
.
PTB Big Crime News sexual harassment in front of husband and created video in rajasthan
पुलिस ने चुनाव की वजह से छिपाई वारदात, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ राजस्थान : राजस्थान से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी और पुलिस की घिनौनी तस्वीर सामने आई है / पांच लोगों ने मिलकर एक महिला से उसके पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया और पुलिस ने चुनाव की वजह से मामले को चार दिन तक दबाए रखा / मामला अलवर जिले के थानागाजी इलाके का है जहां पर एक पति के सामने उसकी पत्नी की इज्जत से खिलवाड़ किया गया / आरोपियों ने दिल दहला देने वाली इस करतूत की वीडियो बना ली जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई /
.
.
पीड़िता ने पुलिस से शिकायत में बताया कि वह 26 अप्रैल को दोपहर 3 बजे पति के साथ बाइक से गांव लालवाड़ी से तालवृक्ष जा रही थी / थानागाजी-अलवर बाईपास रोड पर दुहार चौगान वाले रास्ते से कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक के आगे 5 युवकों ने अपनी 2 बाइक लगा दीं और रोक लिया / युवकों की उम्र 20-25 साल थी / पीड़िता ने बताया, उन पांचों ने उसके पति से पहले मारपीट की, फिर बंधक बना लिया / बाद में पांचों युवकों ने महिला से पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया /
.
एसपी राजीव पंचार ने कहा कि इस संबंध में दो मई को मेरे पास पति-पत्नी आए थे / मैंने उसी समय रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए और एक टीम थानागाजी के स्तर पर व एक टीम अलवर में बना दी, परंतु अभी तक आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं / वहीं दूसरी तरफ, आरोपियों द्वारा फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने से पीड़िता व उसका परिवार सदमे में है / वीडियो में आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं / इस मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं /
.
चुनाव की वजह से मामला चार दिन तक छिपाए रखने पर थानेदार सरदार सिंह ने कहा कि महिला अनुसूचित जाति-जनजाति से है इसी लिए इसे किसी को बताया नहीं गया / आरोपियों के अभी तक पकड़ से बाहर रहने पर कहा कि हमने आरोपियों की तलाश के लिए टीमें बना दी हैं / दबिशें दी जा रही हैं उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News sexual harassment in front of husband and created video in rajasthan

































