.
.
PTB Big Crime News The ruthless murderer of the priest of Baba Balakunnath Temple in Kartarpur jalandhar punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर के कस्वा करतारपुर के मोहल्ला खटीकां में स्थिति बाबा बालकनाथ मंदिर में सोमवार को पुजारी बलकाज गिरी की बेरहिमी से हत्या कर दी गई, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई / आपको बता दें कि चुनाव आचार सहिंता लागू होने के बाबजूद बेरहमीन के साथ अज्ञात हमलावरों ने बिना किसी डर के इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया और मौके से भागने में कामयाब हो गए, लेकिन इस सारे घटनाक्रम में जालन्धर पुलिस दवारा किये गए सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों की पोल खुलती साफ नजर आ रही है /
.

.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह के समय करीब 4.00 बजे, जब मंदिर के सेवादार पूजा विधि से दिन का आरंभ करने करने के लिए नीचे आये तो देखा वहां के बाबा बिलराज गिरी जिनकी उम्र तकरीबन 50 वर्ष के करीब बताई जा रही है की लाश खून से लथपथ फर्श पर पड़ी है / उन्होंने यह मंजर देखते ही जोर जोर से चिल्लाते हुए आसपास के लोगों को एकत्रित कर बाबा को बचाने की गुहार लगाई /
.
.
जिसके बाद सभी ने उन्हें फ़ौरन अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल के डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया / घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची व जाँच में जुट गई है / फ़िलहाल पुलिस इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है ताकि हत्यारों का सुराग मिल सके / इस घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News The ruthless murderer of the priest of Baba Balakunnath Temple in Kartarpur jalandhar punjab

































