.
.
PTB Big Crime News two masked goons shot a lady while she was returning home from her showroom
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ मोगा : मोगा में एक महिला पर कार सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी / इनमें से 2 गोलियां उसकी स्कूटी पर लगी हैं, जबकि एक गोली टांग में लगने से वह जख्मी हो गई / वारदात को रात में उस वक्त अंजाम दिया गया, जब महिला अपने शोरूम से घर लौट रही थी / नकाबपोश युवक मौका पाकर कार समेत फरार हो गए / घायल महिला को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है / उधर यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैप्चर हो गई है /
.
.
घटना मोगा के परवाना नगर में गली नंबर 389 में घटी / बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय नीतू जब जमियत सिंह रोड पर अपने रेडीमेड कपड़े के शोरूम से स्कूटी पर अपने घर की और जा रही थी तो इसी दौरान उस पर कार सवारों ने गोलियां चला दी / वारदात के बाद कार में सवार होकर आए नकाबपोश युवक मौके से फरार हो गए, वहीं घायल महिला को उसके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया / एक गाेली महिला की टांग में लगी, जबकि 2 गाेलियां उसकी एक्टिवा पर लगी हैं /
.
सूचना पाकर एसएसपी अमरजीत सिंह बाजवा, एसएचओ थाना सिटी-1 जगतार सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने हालात का जायजा लिया / अभी तक महिला पर गोली चलाए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया / एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को जांच तेज करने के आदेश दिए हैं / प्राथमिक जानकारी के मुताबिक महिला नीतू के पति अश्विनी गुप्ता पर भी पहले तीन बार अज्ञात नकाबपोश हमला कर चुके हैं /
.
.
एक बार घर के बाहर अज्ञात लोग गोली चलाकर फरार हो गए थे / उसके बाद डीएम कॉलेज की ग्राउंड के निकट अश्वनी गुप्ता पर हमला करके अज्ञात लोग मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए थे / तीसरी बार नैस्ले फैक्ट्री के पास दो महीने पहले अज्ञात हमलावरों ने अश्वनी गुप्ता पर हमला किया था और उसके दो दांत तोड़ दिए थे / इनके कारणाें को ढूंढने में पुलिस जुट गई है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News two masked goons shot a lady while she was returning home from her showroom

































