.
.
PTB Big Exclusive “रिपोर्ट” Jalandhar loksbha candidate chodhri sntokh singh with capton amrinder singh cm punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : कुछ दिन पहले तक जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार संतोख सिंह चौधरी का चैन छीनने वाले वैस्ट हल्के से विधायक सुशील रिंकू व पूर्व सांसद महिंदर सिंह के.पी. के टिकट को लेकर चला आ रहा विवाद बड़ी ही मुश्किल से कैप्टन के दखल के बाद सुलझा ही था कि अब चौधरी संतोख सिंह के लिए एक और बड़ी मुसीबत खड़ी होती हुई दिखाई दे रही है जिसका हल चाहे इस बार खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह भी नहीं निकाल पाएंगे /
.
सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि आज जो कुछ जालंधर की सड़कों पर हुआ उसके बारे में पता चलने के बाद जो तस्वीरें संतोख सिंह की सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं उससे साफ जाहिर है कि अब संतोख सिंह चौधरी को जालंधर लोकसभा सीट अपने हाथ से जाती हुई साफ दिखाई दे रही है /
.
दरअसल आज जालंधर की सड़कों पर दलित समाज के लोगों ने संतोख सिंह चौधरी के साथ-साथ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का बायकाट करने का खुला ऐलान जालंधर की सड़कों पर खुले आम किया / यही नहीं इस दौरान हजारों की तादार में दलित समाज के लोगों ने जालंधर की सड़कों पर एक विशाल रोड शो निकाला / इस दौरान काफी संख्या में युवा मोटरसाईकलों व खुली जीपों में बड़ी-बड़ी तख्तियों पर कांग्रेस सरकार का बायकाट करने वाले शब्दों का प्रयोग करते हुए दिखाई दिए /
.
इस दौरान दलित समाज के सीनियर नेताओं ने अपने संदेश में कांग्रेस सरकार के द्वारा हर बार किये जाने वाले चुनावी जुमलों की हवा निकलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा ही दलित समाज को अनदेखा किया है और आज तक कोई भी पद दलित समाज के नेताओं को नहीं दिया गया इसलिए हमने इस बार फैसला किया है कि कांग्रेस पार्टी के जालंधर लोकसभा सीट के उम्मीदवार संतोख सिंह चौधरी का चुनावों में बाय काट पूरी तरह से किया जाएगा /
.
इस दौरान वाल्मिक समाज, रविदासिया समाज तथा दलित समाज के सभी नेता व काफी संख्या में लोग इस विशाल रोड शो में शामिल हुए / अरे ठहरिये भाई अभी एक बात और बतानी है आपको संतोख सिंह चौधरी के खिलाफ दलित समाज ही नहीं उनके अपने यानिके कांग्रेस पार्टी का ही एक ग्रुप उनका अंदर ही अंदर बाय काट कर चूका है जो खुद चाहता है कि संतोख सिंह चौधरी को चुनावों में भारी शिकस्त मिले / अब देखना यह होगा कि जिस तरह से चौधरी ने कैप्टन को बीच में डालकर केपी व रिंकू को अपने हक में खड़ा करके कामयाबी हासिल की थी उसी प्रकार दलित समाज को अपने हक खड़ा करने के लिए कौन सा सियासी दाव खलते हैं /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Exclusive “रिपोर्ट” Jalandhar loksbha candidate chodhri sntokh singh with capton amrinder singh cm punjab

































