.
.
PTB Big Exclusive “रिपोर्ट” Vikramjit Singh Chaudhary Santokh Singh Chaudhary Captain Amarinder Singh Sunil Jakhar Rahul Gandhi Navjot SinghSidhu IndianNational Congress Sonia Gandhi
चुनावी सभा के खत्म होते ही चौधरी संतोख सिंह ने ले लिया किस्से पंगा, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : आज कल एक तो बढ़ती गर्मी और ऊपर से चुनाव प्रहार का प्रेशर इतना ज्यादा है कि हमेशा एसी कमरों व एसी कारों में घूमने वाले कुछ नेता शायद यह भूल जानते हैं कि जब जनता से अपना काम निकलवाना हो तो अपने सुरों को गर्मी में भी ठंड का एहसास करवाना चाहिए, ताकि पिछले पांच सालों में किये आपके द्वारा कार्यों का अगर कोई आपसे हिसाब पूछ ले तो आपको गर्म होकर नहीं बल्कि ठंडे दिमाग से जनता की और देखर ही बात करनी चाहिए, लेकिन कुछ नताओं को तो यह चुनाव ऐसे लग रहे हैं जैसे वह बिना चुनावों के ही जीत चुके हों और ऐसे तेश खा रहे हैं जैसे पता नहीं वह जनता से नहीं जनता इनसे वोट मांग रही हो /
.
.
ऐसा ही हाल कुछ आज कल जालंधर लोकसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार कर रहे कांग्रेस के सीनियर नेता और सांसद चौधरी संतोख सिंह का है, क्योंकि पिछले दिनों वैसे भी वह उस समय चर्चा में रहे जब उनका एक स्टिंग एक निजी चैनल द्वारा प्रसारित कर दिया गया और उनकी पार्टी में ही क्या देश भर में बहुत किरकिरी हुई, लेकिन उनकी किस्मत अच्छी थी कि पार्टी है कमान ने इस बात का ज्यादा विरोध नहीं किया और अपने एक दिग्गज नेता महिंदर सिंह के.पी. की वजाये एक बार फिर से चौधरी संतोख सिंह को टिकट दे दिया गया / टिकट मिलने के साथ ही चौधरी संतोख सिंह को लगा के शायद उनकी अच्छी छवि के वहज से ही हाईकमान ने उन्हें यह मौका दिया है /
.
चलो खेर, इस समय अचार सहिंता लगी हुई है और यह नेता इन दिनों खूब चुनाव प्रहार अलग-अलग गांवों कस्बों, शहर के बाजारों में अपनी पार्टी के अन्य नेताओं को साथ लेकर लगातार कर रहे हैं / ऐसे में वाजिव है की काम ज्यादा है और इन दिनों पड़ रही तीखी धुप से इनके पसीने एसी में बैठने की वजाये सड़कों, गलियों, चोरों पर खूब निकल रहे हैं, लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं की चौधरी संतोख सिंह अपनी मर्यादा को भूलकर किसी से भी उलझ जाएँ वह भी एक सवाल पूछने पर?
.
दरअसल हुआ यूँ के संतोख सिंह चौधरी संतोख सिंह फिल्लौर के अधीन पड़ते गांव बंडाला में एक बैठक में भाग लेने गए थे / इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके खिलाफ खूब रोष प्रदर्शन किया / जिसकी वह से लोगों की इस बैठक के दौरान कुर्सियां भी खाली रहीं / लेकिन जब चौधरी संतोख सिंह बैठक में भाग लेने के बाद जब वापिस जाने लगे तो एक न्यूज चैनल के पत्रकार ने लोगों की नाराजगी को लेकर जैसे ही सवाल पूछा तो उन्होंने जवाब देने की वजाये उसका माइक नीचे कर दिया और गुस्से में कहा कि तू कौन है, मैं पार्लियामेंट का मेंबर हूँ / मैं तेरा जवाब नहीं दूंगा / मैं वही बोलूंगा जो मुझे लना है /
.
चौधरी साहिब मालूम है के आप चौधरी हैं लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं कि आप अपनी मर्जी से किसी को कुछ भी कह सकते हैं आखिर आप इस समय जनता की कचेहरी मेँ खड़े हैं और आप को लोगों ने आपके द्वारा किये गए पांच सालों के कार्यों के बारे मेँ अगर पूछ लिया तो क्या जुल्म कर दिया और पत्रकार भाई तो अपना फर्ज निभा रहे हैं आप से सवाल ही पूछा है, कृपया पार्लियामेंट मेँ जाने से पहले ली गई शपथ का ही ध्यान रखिये /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Exclusive “रिपोर्ट” Vikramjit Singh Chaudhary Santokh Singh Chaudhary Captain Amarinder Singh Sunil Jakhar Rahul Gandhi Navjot SinghSidhu IndianNational Congress Sonia Gandhi

































