PTB News

Latest news
एचएमवी में एआई-सक्षम दवा खोज और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट स्नातकोत्तर विभाग ने ऑनलाइन सेमिनार आय... आईवी वर्ल्ड स्कूल में “जिज्ञासा से आत्मविश्वास तक” थीम पर आधारित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का भव्... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में ग्रुप का नाम रोशन किया, पंजाब में विफल कानून-व्यवस्था पर सांसद सुखजिंदर रंधावा ने उठाए सवाल सिंगर-रैपर बादशाह को जल्द किया जाये गिरफ्तार, महिला आयोग का सख्त आदेश, पासपोर्ट भी किया जाये जब्त, जालंधर से दुःखद खबर, पहले लगाई कमरे में आग फिर, पत्नी-बेटे की आंखों के सामने व्यक्ति जला जिंदा, पेट्रोल से लेकर LPG ही नहीं, पानी तक पहुंची ईरान युद्ध की आग, जानें कारण? Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पा... Good News भारत के लिए, Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज, जाने कैसे?
Translate
[gtranslate]

सबरीमाला में टूटी परंपरा, दो महिलाओं के दर्शन के बाद मंदिर बंद करने का बाद किया जा रहा है यह काम,

PTB Big News "धार्मिक" india news women devotees bindu kanakdurga offered prayers at kerala sabrimala temple

.

.

PTB Big News “धार्मिक” india news women devotees bindu kanakdurga offered prayers at kerala sabrimala temple

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ “धार्मिक” / कोच्चि : आज तड़के सुबह दो महिला भक्तों ने सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन करके सालों पुरानी परंपरा तोड़ दी / बिंदु और कनकदुर्गा नाम की इन महिला भक्तों ने सुबह 3:45 बजे मंदिर में जाकर दर्शन किया / पिछले साल सितंबर में सुप्रीम कोर्ट ने 10 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं को भगवान अयप्पा स्वामी के मंदिर में प्रवेश की पाबंदी हटा दी थी / हालांकि, भगवान अयप्पा के भक्तों के विरोध के कारण अब तक एक भी महिला मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकी थी /

.

.

पेशे से वकील बिंदु और सामाजिक कार्यकर्त्ता कनकदुर्गा ने बताया कि उन्होंने पुरुषों के कपड़ों में मंदिर में प्रवेश करके दर्शन किया / दोनों के मुताबिक इस दौरान दर्जन भर पुलिस कर्मी भी सिविल ड्रेस में उनके साथ मौजूद रहे /

बिंदु पेरिन्थालमन्ना और कनकदुर्गा कन्नूर की रहने वाली है / दोनों महिलाओं की उम्र 40 साल के करीब बताई जा रही है / कहा जा रहा है कि दोनों महिलाओं ने पिछले महीने भी मंदिर में प्रवेश का प्रयास किया था मगर भारी विरोध के बीच वह नाकाम रही थी / तब पुलिस ने इन्हें मंदिर से दो किमी की दूरी पर ही रोक लिया था /

.

.

रिपोर्ट की मानें तो दोनों महिलाएं एम्बुलेंस में मंदिर तक पहुंची / दोनों महिलाओं के दर्शन के लिए पुलिस ने पहले से इंतजाम किये हुए थे / पुलिस ने दोनों के दर्शन का वीडियो भी जारी किया है / प्रदेशभर में हाई अलर्ट घोषित किया गया है /

वहीं राज्य के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने कहा कि हमने पुलिस को दर्शन करने की इच्छा रखने वाली महिलाओं को सुरक्षा देने का आदेश दिया था /

.

वहीं त्रावणकोर मंदिर देवस्थानम बोर्ड के अध्यक्ष पद्मकुमार ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से हुई है / वह सीसीटीवी फुटेज की जांच करेंगे। इधर मंदिर के तंत्री ने भी अभी कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है /

.

.

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/

PTB Big News “धार्मिक” india news women devotees bindu kanakdurga offered prayers at kerala sabrimala temple