.
.
PTB Big News “मनोरंजन” bollywood actor rajpal yadav sentenced to 3 month civil prison by delhi high court
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ “मनोरंजन” : बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस मामले में तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है / राजपाल यादव ट्रायल कोर्ट के सामने एक समझौते की रकम देने में नाकाम रहे हैं / इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को तीन महीने जेल की सजा सुनाई है /
.
बता दें 2010 में राजपाल यादव ने व्यापारी सुरेंदर सिंह से 5 करोड़ का लोन लिया था / इस रकम की वापसी के लिए यादव ने एक्सिस बैंक मुंबई का एक चेक सुरेंदर सिंह को दिया जोकि सितंबर 2015 में बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया / बाद में लोन देने वाले व्यक्ति ने कोर्ट की शरण ली /
.
.
कोर्ट में इसी साल समझौता हुआ कि राजपाल यादव 10 करोड़ 40 लाख की रकम वापस लौटाएंगे, लेकिन जब यह रकम राजपाल यादव ने नहीं चुकाई तो कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है /
.
.
राजपाल यादव और उनकी ने यह पैसा 2010 में हिंदी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए लिया था / बता दें राजपाल यादव इसी साल बेटी के पिता बने हैं / इससे पहले राजपाल यादव की एक और बेटी है /
.
राजपाल यादव बहुत जल्द फिल्म ‘चंडीगढ़ अमृतसर चंडीगढ़’ में नजर आएंगे / यह एक पंजाबी फिल्म है / इस फिल्म में वो खास किरदार में दिखाई देंगे / फिल्म में राजपाल यादव के अलावा गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन मेहता भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big News “मनोरंजन” bollywood actor rajpal yadav sentenced to 3 month civil prison by delhi high court




































