.
.
PTB Big News “मनोरंजन” diamond merchant rajeshwari killed and buried in forest of panvel
मंत्री के करीबी समेत दो को किया पुलिस ने गिरफ्तार, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ “मनोरंजन” / मुंबई : हीरा कारोबारी राजेश्वर उदानी (57) की हत्या और अपहरण के मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र के मंत्री प्रकाश मेहता के पूर्व निजी सहायक और एक निलंबित सिपाही को गिरफ्तार किया है / इस हत्याकांड के तार टीवी एक्ट्रेस से भी जुड़ रहे हैं / मुंबई पुलिस ने सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू का किरदार निभा चुकीं देवोलीना भट्टाचार्य को कोलकाता से हिरासत में लिया है / 28 नवंबर से लापता हीरा कारोबारी का शव शुक्रवार को रायगढ़ जिले में मिला था /
.
.
पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि आरोपी सचिन पवार महाराष्ट्र के मंत्री का निजी सहायक (पीए) रह चुका है / वहीं दूसरा आरोपी दिनेश पवार मुंबई पुलिस का सिपाही है, जिसे दुष्कर्म के मामले में निलंबित किया गया था / देवोलीना घटना वाले दिन सचिन के संपर्क में थी। राजेश्वर के लापता होते ही उसने भी शहर छोड़ दिया था /

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सचिन और राजेश्वर की अच्छी दोस्ती थी / वे रियल एस्टेट कारोबार में साझेदार थे / राजेश्वर की नजर सचिन की महिला मित्र पर थी / इसके चलते दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ और सचिन ने राजेश्वर की हत्या की साजिश रची /
.
हीरा कारोबारी के लापता होने के बाद 29 नवंबर को उसके बेटे ने पंत नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी / शुक्रवार को पुलिस ने मुंबई से 60 किलोमीटर दूर पनवेल के जंगल से राजेश्वर की सड़ी-गली लाश बरामद की थी / पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं / हत्या गला दबाकर की गई थी /
.
ड्राइवर ने पुलिस को बताया था कि उसने 28 नवंबर को राजेश्वर को पंत नगर मार्केट के पास उतार दिया था / जहां से वह किसी के साथ दूसरी कार में चले गए / हीरा कारोबारी घाटकोपर की महालक्ष्मी सोसाइटी में रहते थे /
.
गृह निर्माण मंत्री प्रकाश मेहता ने कहा कि सचिन से उनका व्यक्तिगत संबंध नहीं है, हालांकि, वह उनके यहां 2004 से 2009 तक काम कर चुका है / दो साल पहले उसने घाटकोपर से निर्दलीय चुनाव लड़ा था, इसलिए उसे भाजपा से निकाल दिया गया था / 2017 में सचिन फिर भाजपा में शामिल हो गया / निकाय चुनाव में भाजपा ने उसकी पत्नी साक्षी पवार को प्रत्याशी बनाया था /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big News “मनोरंजन” diamond merchant rajeshwari killed and buried in forest of panvel




































