.
.
PTB Big Political News Bathinda DSP transferred to Jaladhar PAP
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ बठिंडा : बीते दिनों ड्यूटी के दौरान अकाली दल के अध्यक्ष व पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के पांव छूने वाले डी.एस.पी. करणशेर सिंह ढिल्लों का तबादला कर दिया गया है / चुनाव आयोग ने डी.एस.पी. करणशेर सिंह ढिल्लों को (सीटी-2) बठिंडा से स्थानांतरण करके जालंधर पी.ए.पी. में आर्म्ड बटालियन में तैनात करने के आदेश दिए हैं /
.
.
चुनाव आयोग की तरफ से मीडिया रिपोर्ट के आधार पर पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई थी / डी.एस.पी. सिटी-2 करणशेर द्वारा सुखबीर बादल के पांव छूने के मामले में सफाई दी थी कि वह रिश्ते में उनके चाचा लगते हैं, जबकि दूसरी सफाई में उन्होंने कहा कि गाड़ी से उतरते समय उनका पांव फिसलने लगा और वह उन्हें सहारा देने के लिए लपके थे, जिसे कैमरे ने कैद कर लिया /
.
.
उन्होंने यह भी कहा कि वर्दी में रहते मर्यादा की उन्हें पूरी जानकारी है परन्तु यह सब इतनी अचानक ही हुआ जिसका गलत अर्थ निकालाकर सभी के सामने पेश किया जा रहा है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News Bathinda DSP transferred to Jaladhar PAP

































