.
.
PTB Big Political News chandigarh lok sabha election 2019 actor sunny deol to- file nomination from gurdaspur lok sabha seat today
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ गुरदासपुर : पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अभिनेता सनी देओल सोमवार को अपना नामांकन करने पहुंचे / सनी देओल के साथ भाई बॉबी देओल भी मौजूद रहे /
.
.
इस दौरान अभिनेता सनी देओल नीली शर्ट और पीली पगड़ी में नजर आए / वहीं भाई बॉबी देओल भी ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक चश्मे में नजर आए / नामांकन के दौरान पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक भी मौजूद रहे /
बता दें कि फिल्म अभिनेता सनी देओल नामांकन से पहले अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका / फिर इसके बाद उन्होंने अपने सियासी सफर की शुरूआत की / सनी देओल ने अमृतसर स्थित श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के भी दर्शन किए /
.
इससे पहले रविवार को सनी देओल ने पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की थी / अभिनेता विनोद खन्ना की परंपरागत सीट पर एक बार फिर भाजपा ने फिल्मी चेहरे पर दांव खेला है /
इस सीट पर सनी देओल की टक्कर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़ से है / सुनील जाखड़ इस सीट से उपचुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News chandigarh lok sabha election 2019 actor sunny deol to- file nomination from gurdaspur lok sabha seat today

































