.
.
PTB Big Political News Chandigarh lok sabha election 2019
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के अंदरूनी सर्वे में दावा किया गया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी पंजाब में पांच सीटें जीत सकती है / 14 फरवरी से 2 मार्च के बीच पंजाब के सात हजार लोगों के बीच करवाए गए सर्वे में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता में 9 फीसदी से ज्यादा की बढ़ौतरी दिखाई दे रही है / सर्वे के मुताबिक, दलितों और किसानों के बीच आम आदमी पार्टी सबसे पसंदीदा विकल्प बनकर उभरी है /
.
.
सर्वे में यह भी सामने आया है कि पंजाब में शिअद का आधार बुरी तरह बिखर रहा है और प्रदेश की अमरेंद्र सरकार से पंजाब के लोगों का मोहभंग हो रहा है / सर्वे में अमरेंद्र सरकार, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार, दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के प्रदर्शन पर चर्चा की गई / अंदरूनी सर्वे में सामने आया कि कांग्रेस सरकार से भी लोगों का मोहभंग हो रहा है / इस नुक्सान के बावजूद सर्वेक्षण में 39.9 फीसदी वोटों के साथ कांग्रेस आगे है, जबकि 33.4 फीसदी लोगों ने ‘आप’ को वोट देने की बात कही /
.
शिअद को सिर्फ 13.4 फीसदी लोगों का साथ मिला और भाजपा को 4.4 फीसदी लोगों का / सर्वे में सबसे ज्यादा फायदा आम आदमी पार्टी को होता दिख रहा है / 2014 में आप ने 4 सीटें जीती थीं जो इस बार बढ़कर 5 हो सकती हैं / सर्वे में 84 फीसदी लोगों ने अमरेंद्र सिंह की सरकार के कामकाज से असंतोष जताया / सर्वे में 45 फीसदी हिन्दू वोटरों ने कांग्रेस पर भरोसा जताया जबकि आप पर 32 फीसदी ने / मतदान भी ऐसे ही हुआ तो दोआबा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के नतीजों में फेरबदल हो सकता है / दोआबा क्षेत्र में बसपा के घटते प्रभाव के साथ दलित वोटर आप की तरफ झुकते नजर आ रहे हैं / सर्वे में हिस्सा लेने वाले 62 फीसदी दलितों ने आप पर भरोसा जताया है, जबकि कांग्रेस पर सिर्फ 20 फीसदी ने /
.
.
आप में दलितों के भरोसे की मुख्य वजह पार्टी के दलित नेताओं को अहमियत दिया जाना है / सुखपाल खैहरा को हटा कर आप के बड़े दलित चेहरे हरपाल चीमा को नेता विपक्ष बनाने से दलितों के बीच मजबूत सन्देश गया है / सर्वे के अनुसार ग्रामीण इलाकों में आप ने अपने पैर जमा लिए हैं / 51 फीसदी किसानों की पहली पसंद आप है, जबकि 36 फीसदी कांग्रेस के साथ हैं / अकालियों पर सिर्फ 10 फीसदी जमींदारों ने भरोसा जताया है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News Chandigarh lok sabha election 2019

































