.
.
PTB Big Political News CM to preside over two functions in jalandhar city on february 28
उपायुक्तों ने कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : अतिरिक्त उपायुक्त श्री कुलवंत सिंह और श्री जसबीर सिंह ने राज्य सरकार द्वारा आयोजित प्रोग्राम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया / जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 28 फरवरी को कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए पहुँचने वाले है /
.
.
बैठक की अध्यक्षता करते हुए, अतिरिक्त उपायुक्तों ने बताया कि मुख्यमंत्री घर-घर रोजगार योजना के अधीन डीएवी विश्वविद्यालय में बेरोजगार युवाओं को नौकरी पत्र वितरित करने के लिए एक समारोह की अध्यक्षता करने के इलावा बूटा मंडी में गर्ल्स कालेज की आधार शिला रखेंगे / उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इन मेगा आयोजनों के लिए पूरी व्यवस्था करेगा / दोनों अधिकारियों ने इस मेगा इवेंट के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों को ड्यूटी भी सौंपी /
.

.
अतिरिक्त उपायुक्तों ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के साथ मंत्रीमंडल के सहयोगी भी इस मेगा कार्यक्रम में शामिल होंगे / इसलिए यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जाने चाहिए कि समारोह बढिया तरीके से आयोजित किया जाए / दोनों अधिकारियों ने कहा कि ट्रैफिक परिवर्तन, वाहनों की पार्किंग और अन्य सुविधाओं की इस मेगा इवेंट के लिए सही व्यवस्था की जाएगी / अतिरिक्त उपायुक्तों ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करेगें कि कर्मचारी पूरी लगन से अपना कर्तव्य निभाएं /
.
.
इस अवसर पर अन्य लोगों में प्रमुख रूप से सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट श्री परमवीर सिंह, श्री अमित कुमार पंचाल, श्री संजीव शर्मा, श्री राजेश शर्मा और सुश्री चारुमिता, संयुक्त आयुक्त नगर निगम श्री राजीव वर्मा, सचिव आरटीए डॉ. नयन जस्सल भी शामिल थे / मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. नजऱ सिंह, जिला मंडी अधिकारी श्री वरिंदर खेड़ा, पूर्व कार्यकारी इंजीनियर पीडब्ल्यूडी श्री सरवराज सिंह, जिला विकास और पंचायत अधिकारी श्री अजय कुमार और अन्य उपस्थित थे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News CM to preside over two functions in jalandhar city on february 28

































