.
.
PTB Big Political News Deputy Chief Minister, Delhi Sisodiya will rally today in Jalandhar jora singh candidate of jalandhar loksbha
सिसोदिया की बदौलत चुनाव प्रचार में हुंकार भरने का जोरा सिंह ने लगाया जोर, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया आज आम आदमी पार्टी के जालंधर से लोकसभा प्रत्याशी जस्टिस जोरा सिंह (सेवानिवृत) के पक्ष मे रोड़ शो में हिस्सा लेने पहुंचे / इस दौरान सिसौदिया ने कहा कि नरेन्द्र मोद कह रहे हैं कि हमने राष्ट्र मजबूत कर दिया, राष्ट्र तो शिक्षा और रोजगार से मजबूत होता हैं, देश में शिक्षा कहां हैं? रोजगार कहां हैं? अस्पताल कहां हैं? व्यापार बर्बाद करने से राष्ट मजबूत होता है क्या? ये जो फर्जी राष्ट्रवाद है इसके खिलाफ वोट करें /
.
.
उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ वोट करें / उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में पंजाब के लोगों ने कांग्रेस पर विश्वास करके उन्हें सत्ता दी थी कि रोजगार मिलेगा, किसानों का ऋण माफ होगा इत्यादि सुविधाएं मिलेंगी। लेकिन सारी चीजों पर कैप्टन झूठ बोल कर निकल गए और अब सत्ता में बैठे हैं और पंजाब की जनता के लिए कुछ नहीं कर रहे / सिसौदिया ने कहा कि आप पार्टी जहां चुनी जाती है, वहां लोगों के लिए काम करती हैं / इसलिए पंजाब की जनता वापिस उसी उम्मीद पर वोट करेगी /
.
उन्होंने कहा कि वर्तमान आम चुनावों में भाजपा और कांग्रेस पार्टी के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है / भाजपा के पास केवल पाकिस्तान का मुद्दा है और कांग्रेस विपक्षी दल होने के नाते वोट मांग रही है / केवल आप पार्टी ही जनसाधारण और विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है / बेअदबी मामले पर उन्होंने कहा कि आप पार्टी बेअदबी कांड को लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ मुद्दा मानती हैं तथा इसके लिए दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए /
.
उन्होंने लोगों से अपील की है कि मोदी को हराने के लिए पंजाब में अकाली-भाजपा के खिलाफ मतदान करें / पंजाब में भी पार्टी स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करवाने के लिए इस मुद्दे को संसद में प्रभावी ढ़ंग से रखेगी / प्रदेश उप प्रधान डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि राज्य के लोगों को टूटी सड़कों, साफ पेयजल, साफ सफाई इत्यादि समस्यओं से भी परेशान होना पड़ रहा है / इस मौके पर जिला शहरी प्रधान शिवदयाल माली, हरमन सिंह, करतार सिंह पहलवान, तरूणदीप सिंह सन्नी आदि माैजूद थे / अब देखना यह होगा की सिसोदिया द्वारा जोरा के हक़ में की गई आज की एक विशाल रैली से आने वाले चुनावों में आप को कितना फायदा होता है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News Deputy Chief Minister, Delhi Sisodiya will rally today in Jalandhar jora singh candidate of jalandhar loksbha

































