.
.
PTB Big Political News dr. charanjeet singh atwal loksbha candidate in jalandhar amit many mohalla meeting
यूथ वर्ग हर पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है,
यूथ अकाली दल की तरफ से रखी मीटिंग में मिला भारी समर्थन, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : न्यू राजा गार्डन कालोनी में न्यू राजा गार्डन वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान गुलाब सिंह रंधावा चंद्र मोहन बजाज राजबीर सिंह अमित मैणी यूथ अकाली दल जालंधर शहरी का नेतृत्व में एक विशेष मीटिंग का आयोजन किया गया /
.
.
इस मीटिंग में विशेष तौर पर लोकसभा जालंधर से शिरोमणी अकाली दल और भाजपा के सांझे उम्मीदवार डॉ. चरणजीत सिंह अटवाल और सरदार सरबजीत सिंह मक्क्ड़ उपस्थित हुए / इस दौरान इलाका निवासियों की तरफ से डॉ. अटवाल को विजयी बनाने का बड़े जोरशोर के साथ समर्थन मिला / यही नहीं इस दौरान यह मीटिंग विशाल जल्से के रूप में देखते ही देखते बदल गई /
.
जहाँ अलग-अलग वक्ताओं ने शिरोमणी अकाली दल और भाजपा की उपलब्बधियों के बारे मौजूद लोगों को बताया वहीं यह भी बताया कि डॉ. चरणजीत सिंह अटवाल एक बेदाग़ और साफ-सुथरी छवि के मालिक हैं जो जालंधर हल्के के लोगों के मसलों को लोकसभा में अपने राजनीति के काफी सालों के तजुर्बे की वजह से ऊँचे और बढ़िया तरीकों से उठा सकते हैं /
.
इस मौके पर डॉ. चरनजीत सिंह अटवाल ने यूथ अकाली दल नेताओं की पीठ थपथपायी और कहा कि यूथ वर्ग हर पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है और शिरोमणी अकाली दल की जालंधर की रीढ़ की हड्डी बहुत मज़बूत है और उक्त नौजवान बहुत ही उत्साह के साथ लोकसभा के चुनावों को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान बड़ी ही ईमानदारी के साथ निभा रहे हैं / इस मौके पर गुलाब सिंह रंधावा, चंद्र मोहन बजाज, राजवीर शंटी अमित मैणी आदि उपस्थित थे /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News dr. charanjeet singh atwal loksbha candidate in jalandhar amit many mohalla meeting

































