.
.
PTB Big Political News jammu farooq abdullah says if article 370 removed relationship between india and jammu kashmir will finish
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political News जम्मू-कश्मीर : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने सरकार के अनुच्छेद 370 और 35ए को रद्द करने पर कहा कि ऐसा करने से जम्मू कश्मीर और भारत के बीच संबंध खत्म हो जाएंगे / उन्होंने केंद्र को चुनौती देते हुए कहा कि मैं उन्हें मानूंगा अगर वह 370 और 35ए को छूने की हिम्मत करें / वह आज गांदरबल में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे /
.
.
इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर वे कहते हैं कि यह संवैधानिक प्रावधान अस्थायी है तो विलय भी अस्थायी है और उन्हें इसके लिए तैयार रहना होगा / फारूक ने कहा कि अमित शाह और अरुण जेटली ने कहा कि वे अनुच्छेद 370 और 35ए को समाप्त कर देंगे / जरूर करें, हम यह भी देखेंगे कि वे यह कैसे कर सकते हैं / हो सकता है हमें इससे आजादी मिल जाए /
.
.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए फारूक ने कहा कि वह देश को चलाने में सक्षम एकमात्र व्यक्ति नहीं थे / वह एक अभिनेता हैं और मैंने अब तक ऐसा अभिनेता कभी नहीं देखा है / अगर पुलवामा नहीं होता तो उनकी (नरेंद्र मोदी) हार पक्की थी / श्रीनगर से प्रत्याशी फारूक अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि आज हमको पाकिस्तानी कहा जाता है, अगर हमें पाकिस्तान जाना होता तो हम 1947 में गए होते, मगर हमने भारत को चुना जो सबका भारत था, गांधी का भारत था / मगर आज भारत को बदलने की कोशिश हो रही है, इसलिए हमें होशियार रहना है, राज्य को नहीं बल्कि देश को बचाना है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News jammu farooq abdullah says if article 370 removed relationship between india and jammu kashmir will finish

































