.
.
PTB Big Political News lok sabha candidate dr. charnjeet singh atwal stated a metings in jalandhar and villages
लोगों का मिल रहा है भारी समर्थन, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और पंजाब असेंबली के पूर्व स्पीकर रहे चरणजीत सिंह अटवाल की और से लोकसभा हल्का जालंधर से शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार का शहर व गावों में अलग-अलग स्थानों पर बैठकों का आयोजन लगातार जारी है / इस दौरान उनके साथ विशेष रूप से भाजपा नेताओं सहित पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता भी डॉ. अटवाल के साथ रहे / यही नहीं चरणजीत सिंह अटवाल ने भी गुरु यात्रा के आरम्भ मौके पर पहुंचकर अपनी हाजरी लगाई / यह शब्द गुरुद्वारा यात्रा संगत की और से रात के विश्राम गुरुद्वारा नौवीं पातशाही दुःख निवारण साहिब, जीटीबी नगर में किया गया / इस मौके पर स. अटवाल ने गुरुद्वारा कमेटी प्रधान जथेदार जगजीत सिंह गाबा, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्क्ड़, कुलवंत सिंह मनण, तेगा सिंह बल, कंवलजीत सिंह भाटिया, अमरजीत सिंह किशनपुरा, रविंदर सिंह स्वीटी, निर्मल सिंह पोपली, मनिंदर सिंह गुबर, डॉ. परमजीत सिंह मारवाह, बलजीत सिंह नीला महिल, सरजीत सिंह नीला महिल, अमरजीत सिंह कथूरिया, रणजीत सिंह राणा, साहिब सिंह ढिल्लों, भजन लाल चोपड़ा, गुरप्रीत सिंह थापा, हरप्रीत चोपड़ा, निखिल अंगुराल, लाल चंद, गुरदेव सिंह गोल्डी भाटिया और अन्य लोग मौजूद थे /
.
आँखों के कैंप का किया डॉ. चरणजीत सिंह अटवाल ने उद्घाटन:—
इससे पहले चरणजीत सिंह अटवाल के अर्बन एस्टेट फेज-2 में आँखों के शिविर का उद्घाटन किया / इस मौके पर उनका स्वागत बावा हैल्थ एन्ड रिहैब सेंटर के मालिक डॉ. सेवा सिंह और स्टाफ की और से किया गया
बस्ती अड्डे में मीटिंग का किया गया आयोजन :—
जालंधर के अधीन पड़ते बस्ती अड्डे के पास स्थित शंजु राम स्ट्रीट के नजदीक मोंटी प्रधान के घर पर डॉ. चरणजीत सिंह अटवाल और मनोरंजन कालिया का भव्य स्वागत किया गया / इस दौरान नौजवानों की भारी भीड़ मौजूद थी जिन्होंने स. चरणजीत सिंह अटवाल को चुनावों में भारी बहुमत से जीत दिलाने की बात कही /

गुरु गोविंद सिंह एवेन्यू के लोगों ने भी दिया अपना समर्थन:–
जालंधर के अधीन पड़ते गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू की पार्षद शैली खन्ना की अगवाई में एक मीटिंग का आयोजन किया गया इस दौरान चरणजीत सिंह अटवाल और मंजरंजन कालिया के विशेष रूप से स्वागत किया गया / इस मौके पर मोहल्ला निवासियों ने डॉ. चरणजीत सिंह अटवाल को भारी बहुमत से विजय बनाने की बात कही /
गांव बडिंग में भी मिला लोगों का भारी समर्थन :—
जालंधर कैंट के अधीन पड़ते गांव बडिंग में परमिंदर सिंह लाडी के घर भी बड़ी गिनती में हजारों लोगों ने चरणजीत सिंह अटवाल को समर्थन देने की घोषणा की / इस मौके पर मनोरंजन कालिया और रमन पब्बी भी मुख्य रूप से उनके साथ मौजूद रहे / इस दौरान उन्होंने पहले गांव के गुरु रविदास धाम में और गांव के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया /
.
मोहल्ला कोट राम दास और अरमान नगर वासियों ने भी दिया डॉ. अटवाल को समर्थन:–
सीनियर अकाली नेता और लोक सभा हल्का जालंधर से उमीदवार चरणजीत सिंह अटवाल को आज शहर के मोहल्ला कोट राम दास में मदन लाल की और से रखी गई मीटिंग में इलाका निवासियों ने अकाली दल और भाजपा के नारे लगते हुए डॉ. अटवाल को अपना समर्थन देते हुए विजयी बनाने का एलान किया /

इसी प्रकार अरमान नगर गांव दकोहा में मुस्लिम भाईचारे की और से भी दिलबाग हुसैन की अगवाई में रखी गई मीटिंग में इलाका निवासियों ने डॉ. अटवाल को मनोरंजन कालिया का भव्य स्वागत किया और बाद में अकाली-भाजपा सरकार के सांझे उम्मीदवार को भारी बहुमत से जीत दिलाने की बात कही /
.
लाजपत नगर में भी प्रभावशाली मीटिंग का किया गया आयोजन :—-
इसी प्रकार लाजपत नगर में भी एक प्रसिद्ध हिंदी अखबार के संपादक द्वारा अपने घर में चुनावी मीटिंग का भव्य आयोजन किया गया जिसमें चरणजीत सिंह अटवाल और मनोरंजन कालिया का स्वागत करते हुए बड़ी गिनती में जीत दिलाने की बात इलाका निवासियों द्वारा कही गई /

शहीद उधम सिंह नगर और रविंदर नगर के लोगों ने भी अकाली-भाजपा के उम्मीदवार को भारी बहुमत देने की कही बात:—
शहीद उधम सिंह नगर में चरणजीत सिंह अटवाल और मनोरंजन कालिया के हक में शाम के समय एक बड़ी मीटिंग का आयोजन इलाका निवासियों द्वारा किया गया / इस दौरान इलाके के लोगों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक निक्क्मी सरकार है और उनके द्वारा चुनावों में किये गए बड़े-बड़े वादों की हवा पूरी तरह से निकल चुकी है और इस बार अकाली-भाजपा के सांझे उम्मीदवार जोकि एक साफ सुथरी छवि के भी मालिक हैं को हम सभी इलाका निवासी अपना समर्थन देते हैं /
.
इस मौके पर इलाका निवासीयों ने अपनी समस्याएं डॉ. अटवाल से विशेष रूप से सांझी की और डॉ. अटवाल ने भी मोहल्ला निवासियों को आश्वासन देते हुए सत्ता में आते ही उनके कामों को पूरी गति के साथ करने की बात कही /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News lok sabha candidate dr. charnjeet singh atwal stated a metings in jalandhar and villages

































