.
.
PTB Big Political News MP Chaudhary santokh singh kick starts drive to distribute 10,000 cycles to school going girl students
लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए इसको एक अहम कदम करार, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : कांग्रेस पार्टी के जालंधर से सांसद चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि जिले में लड़कियों को शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करते हुए पंजाब सरकार की तरफ से स्कूल जाने वाली 10+1 और 10+2 लड़कियों को 10000 से अधिक साईकिलें वितरित किये जाएंगे /
.
.
सरकारी सीनियर सकेंडरी स्कूल मॉडल टाऊन जालंधर से साईकिल बाँट मुहिम की शुरुआत करते हुए संसद मैंबर चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि यह राज्य में लड़कियों की शिक्षा को बढावा देने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से ऐतिहासिक पहल की गई है / उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह के योग्य नेतृत्व में पंजाब सरकार की तरफ से राज्य भर में 1.39 लाख साईकिल लड़कियों को बाँटे जाएंगे / उन्होंने कहा कि इन साईकिलों में से 10558 साईकिल जालंधर जिले में बाँटे जाएंगे /
.

.
सांसद सदस्य चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से शुरू की गई यह स्किम लड़कियों को सशक्तिकरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी / उन्होने कहा कि ग्यारहवी और बारहवीं की पढाई के लिए दूर-दराज स्कूल होने के कारण लड़कियों के स्कूल छोडऩे की प्रवृति को रोकने के लिए यह स्किम शिक्षा प्राप्त करने को आसान बनाऐगी / उन्होंने कहा कि जब से राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार सता में आई है तब से महिलाओं के कल्याण एवं उनके सशक्तिकरण करने की तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है /
.
पंजाब सरकार की प्राप्तियों का वर्णन करते हुए सांसद सदस्य ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में महिलाओं को स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत की प्रतिनिधिता दी गई है / उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की इस तरह के सफल प्रयास के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से लड़कियों को शिक्षित करने उनको सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाई जा रही है / इस अवसर पर चौधरी संतोख सिंह की तरफ से स्कूल को 5 लाख रुपए की अनुदान देने की घोषण भी की गई /
.

.
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी हरिन्दरपाल सिंह, जिला विज्ञान सुपरवाइजऱ बरजिन्दर सिंह, काउंसलर अरूना अरोड़ा, गाँव संगीता भाटिया, अनूं खहरा, नवजोत कौर, मोनों, हरमिन्दर सिंह, विजय रानी, मंजू घुमाण, राजविन्दर कौर, ममता और अन्य भी उपस्थित थे /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News MP Chaudhary santokh singh kick starts drive to distribute 10,000 cycles to school going girl students

































