.
.
PTB Big Political News National a man slap arvind kejriwal in delhi CM
सिसोदिया ने मोदी और शाह को क्यों ठहराया जिम्मेवार, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर वीडियो)
PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मोती नगर इलाके में एक रोड शो के दौरान शनिवार को एक युवक ने हमला कर दिया और वाहन पर सवार केजरीवाल को थप्पड़ जड़ दिया / अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले शख्स का नाम सुरेश बताया जा रहा है, जो दिल्ली के ही कैलाश पार्क इलाके का रहने वाला है /
.
.
केजरीवाल की सुरक्षा में सेंध का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी उन पर मिर्च फेंककर, जूता उछालकर और थप्पड़ के जरिये हमले हो चुके हैं / नई दिल्ली लोकसभा सीट के मोती नगर इलाके में शनिवार को केजरीवाल एक रोड शो के दौरान वाहन पर सवार थे और हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे / इसी दौरान लाल रंग की टी-शर्ट पहने एक युवक उनके वाहन पर चढऩे में सफल हो गया और उसने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया /
.
वहां उपस्थित आप कार्यकर्ताओं ने युवक को तत्काल वाहन से नीचे खींच लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया / दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इसके लिए सीधे तौर पर मोदी और अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है /
सिसोदिया ने ट्वीट किया, क्या मोदी और अमित शाह अब केजरीवाल की हत्या करवाना चाहते हैं? 5 साल सारी ताक़त लगाकर जिसका मनोबल नहीं तोड़ सके, चुनाव में नहीं हरा सके / अब उसे रास्ते से इस तरह हटाना चाहते हो कायरो बीजेपी वालो? ये केजरीवाल ही तुम्हारा काल है /
.
फ़िलहाल इसके पहले नवंबर 2018 में एक युवक अपनी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल से मिलने गया था और मिलने के दौरान उसने मुख्यमंत्री पर मिर्च पाउडर फेंक दिया था / इस दौरान केजरीवाल का चश्मा भी टूट गया था / वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान एक ऑटो ड्राइवर ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था / ड्राइवर उन्हें माला पहनाने आया था और इसी दौरान उसने थप्पड़ रसीद कर दिया / दिसंबर 2014 में उन पर पत्थर से हमला किया गया, लेकिन वह बाल-बाल बच गए थे / इसी हफ्ते एक रैली में उन पर अंडे फेंके गए थे /
.
पंजाब के लुधियाना में फरवरी 2016 में उनकी कार पर लोहे की रॉड और अंडों से हमला किया गया था, जिसमें कार के शीशे टूट गए थे। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ऑड-ईवन फार्मूले के ट्रायल से संबंधित सभा के दौरान एक महिला ने उन पर स्याही फेंककर इसका विरोध किया था। दिल्ली सचिवालय में अप्रैल 2016 में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान उनकी ओर जूता उछाल कर विरोध जताया गया था /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News National a man slap arvind kejriwal in delhi CM

































