.
.
PTB Big Political News punjab bathinda news opium being cultivated at girl hostel of national college-bhikhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ मानसा : पंजाब के मानसा जिले में स्थित नेशनल कॉलेज उस वक्त विवादों में आ गया, जब यहां एक गर्ल्स होस्टल से हरी पोस्त की पूरी 30 किलो की खेप बरामद की गई है / दरअसल किसी ने यहां अफीम की फसल खड़ी देखी तो पुलिस को सूचना दे दी / इसके बाद पुलिस ने न सिर्फ मौके पर पहुंचकर हरी पोस्त बरामद की है, बल्कि कॉलेज के प्रिंसिपल के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है /
.
.
इससे भी बड़ी बात यह है कि यह कॉलेज कांग्रेस नेता की प्रधानगी वाले प्रबंधन द्वारा संचालित है / एक तरफ नशे को लेकर पंजाब का पहले से ही बदनाम होना और ऊपर से चुनाव का शेड्यूल लग चुका है / ऐसे में भले ही संबंधित कांग्रेस नेता इसे साजिश करार दे रहे हैं, लेकिन मसला बेहद गर्म हो चुका है /
.
.
भीखी पुलिस के अधिकारीयों के अनुसार स्थानीय पुलिस पार्टी ने भीखी स्थित नेशनल कॉलेज के गर्ल्स होस्टल में रेड की तो वहां पोस्त बीजी हुई पाई गई / इसके बाद हरी पोस्त की पूरी 30 किलो की खेप बरामद करते हुए काॅलेज प्रिंसिपल सतिन्दरपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है /
.
.
इस मामले में जब मीडिया ने काॅलेज के प्रिंसिपल सतिन्दरपाल सिंह से बात कि तो उन्होंने कहा कि कॉलेज में कोई रहता न होने के कारण काॅलेज के होस्टल का एरिया सून पड़ा रहता है / ऐसे में उन्हें होस्टल में हरा पोस्त बीजे होने के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है / दूसरी ओर काॅलेज कमेटी के प्रधान हरबंस दास बावा ने कहा कि किसी साजिश के तहत काॅलेज को बदनाम किया जा रहा है / ऐसी कोई बात नहीं है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News punjab bathinda news opium being cultivated at girl hostel of national college-bhikhi

































