.
.
PTB Big Political News punjab ludhiana democratic alliance made strategy and sukhpal singh khaira said that we will become third option
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ लुधियाना : पंजाब में बने नए डेमोक्रेटिक एलाइंस की बैठक में नई रणनीति बनाई जा रही है / आम आदमी पार्टी को अलविदा कहने के बाद नई पार्टी बनाने वाले सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि नया एलायंस राज्य में तीसरा राजनीतिक विकल्प बनेगा / बैठक में पंजाबी एकता पार्टी, लोक इंसाफ पार्टी, आप के निलंबित सांसद धर्मवीर गांधी का मंच, बहुजन समाज पार्टी और टकसाली अकाली दल के नेता भाग ले रहे हैं /
.
.
मीटिंग से पहले लोक इंसाफ पार्टी प्रधान सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि डेमोक्रेटिक एलायंस के अंतर्गत सभी पार्टियां एकजुट होकर पंजाब के लोगों के लिए काम करेंगी / पिछले सालों में कांग्रेस और अकालियों ने जमकर पंजाब को लूटा है / डेमोक्रेटिक अलायंस में प्रधान बनने वाली कोई बात नहीं है /
.
.
मीटिंग में पहुंचे सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि एलायंस का अभी कोई प्रधान नहीं चुना जाएगा सिर्फ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी और एलायंस की रणनीति तैयार की जाएगी / सुखपाल खैहरा ने कहा कि एलायंस के प्रधान को लेकर सुच्चा सिंह छोटेपुर की अपनी राय है / सुच्चापुर के पर्ची डालकर एलायंस का प्रधान चुने जाने के सुझाव से हम सहमत नही हैं / इस सबके बावजूद हम सुच्चापुर को अपने साथ जरूर लाएंगे / सभी पार्टियों के अपने-अपने प्रधान हैं और वे मिलकर डेमोर्केटिक एलाएंस के अंतर्गत काम करेगी /
.
.
सुखपाल खैहरा ने कहा कि पिछले कई सालों में कांग्रेसी और अकालिओं ने पंजाब को जमकर लूटा है / हम पंजाब की जनता तो इससे मुक्ति दिलाएंगे / उन्होंने दावा कि डेमोक्रेटिक एलायंस पंजाब की राजनीति में तीसरा विकल्प बनेगा / एलायंस की लुधियाना के सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में टकसाली अकाली दल के प्रधान रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा भी पार्टी के कई नेता के साथ शामिल हुए /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News punjab ludhiana democratic alliance made strategy and sukhpal singh khaira said that we will become third option

































