.
.
PTB Big Political News punjab news congress backpack case suspension canceled in case of kulbir Jira MLA Firozpur
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के फ़िरोज़पुर में नशे के मुद्दे पर आवाज उठाने वाले फिरोजपुर से कांग्रेस विधायक कुलबीर जीरा का एक दिन बाद पंजाब सरकार और विरोधी राजनीतिक दलों में मचे बवाल के बाद सस्पैंशन रद्द कर दिया है / लोकसभा चुनाव से पहले कुलबीर जीरा के मामले में कांग्रेस कोई भी जाखिम नहीं उठाना चाहती /
.
.
जिसके चलते पंजाब कांग्रेस ने जीरा की सस्पैंशन रद्द कर दी है / कैबिनेट मिनिस्टर सुखजिंदर रंधावा कुलबीर जीरा को लेकर पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ के पास पहुंचे थे जिसके बाद यह मामला अब शांत हो गया है /
.
.
जीरा का सस्पैंशन रद्द होने का सबसे बड़ा कारण है पंजाब कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी का बयान आना बताया जा रहा है / बताया जा रहा है कि आशा कुमारी का कहना है कि हो सकता है कि जीरा सही हों, लेकिन बात उठाने के लिए यह प्लैटफार्म सही नहीं था / उन्होंने कहा था कि अगर कुलबीर जीरा माफी मांगें तो उनकी वापसी का रास्ता खुला है /
.
.
आपको बता दें कि फिरोजपुर में पंचायत प्रतिनधियों के शपथ ग्रहण समारोह में कुलबीर जीरा ने पुलिस अफसरों पर नशे के सौदागारों से सांठगांठ के आरोप लगाए थे और समारोह का बहिष्कार कर दिया था / खुले मंच से जीरा ने एक तरह से अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था / जिसके बाद उन्हें एक दिन पहले सस्पैंड कर दिया गया था /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News punjab news congress backpack case suspension canceled in case of kulbir Jira MLA Firozpur































