.
.
PTB Big Political News Punjab use of dj at the time of exams will be expensive punjab government will take strict action
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा है कि ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाने के अलावा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी /
.
.
कैप्टन सिंह ने आज विधानसभा में आम आदमी पार्टी के सदस्य अमन अरोड़ा द्वारा लाए गए ध्यानाकर्षण नोटिस के जवाब में सदन को आश्वासन दिया कि ध्वनि प्रदूषण से समाज के सभी वर्गों के जीवन ख़ासकर छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने में मुश्किल का सामना करना पड़ता है / यहां तक कि अकाल तख्त ,एसजीपीसी को इसमें कोई ऐतराज नहीं /
.
.
उन्होंने कहा कि लाऊड स्पीकरों, डी.जे आदि का प्रयोग ख़ासकर परीक्षा के दौरान नहीं होने दिया जाएगा / इसके अलावा ध्वनि प्रदूषण के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खि़लाफ़ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया /उन्होंने कहा कि इस बारे में जिला पुलिस,प्रशासन, प्रदूषण रोकथाम बोर्ड और स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों को ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण संबंधी दिशा-निर्देश लागू करने के लिए कहा गया है /
.
.
उपायुक्तों को दिशा -निर्देश जारी करके हिदायत की गई है कि गुरुद्वारों/मन्दिरों में लाऊड स्पीकरों का प्रयोग और मैरिज पैलिसों में डी.जे. सिस्टम बजाने से पैदा होने वाले ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए भी उचित आदेश जारी किये जाएं /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News Punjab use of dj at the time of exams will be expensive punjab government will take strict action

































