.
.
PTB Big Political News Senior BJP leader Gul Mohd Mir shot dead by terrorists in Anantnag
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ अनंतनाग : जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में बीजेपी गुल मोहम्मद मीर की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है / गुल मोहम्मद मीर अनंतनाग जिले में बीजेपी के उपाध्यक्ष थे / सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है / 60 साल के गुल मोहम्मद मीर को पांच गोलियां मारी, जिनमें तीन उनके सीने में लगी और दो पेट में लगी बताई जा रही है /
.
.
एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि गोली लगने के बाद गुल मोहम्मद मीर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है / जानकारी के मुताबिक गुल मोहम्मद मीर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके थे /
.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने इस गटना की निंदा की है / उन्होंने ट्वीट किया, ”दक्षिण कश्मीर में बीजेपी के पदाधिकारी ग़ुलाम मोहम्मद मीर की नौगाम में गोली मारकर हत्या कर दी गई / मैं हिंसा के इस घृणित कार्य की निंदा करता हूं और दिवंगत की आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं. अल्लाह जन्नत नसीब करें /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News Senior BJP leader Gul Mohd Mir shot dead by terrorists in Anantnag

































