.
.
PTB Big Political News uttar pradesh kanpur income tax department is active in lok sabha election 2019
प्रत्याशियों की हर हरकत पर रहेगी इस तरह से नजर, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ कानपुर : पैसे के दम पर चुनाव जीतने की मंशा रखने वालों पर चुनाव आयोग के साथ ही इस बार आयकर विभाग भी सख्त है / सीबीडीटी चेयरमैन खुद अफसरों के इस बिंदु पर लगातार चर्चा कर रहे हैं /
.
.
बताया जा रहा है कि अभी सभी राजनीतिक दलों की ओर से प्रत्याशी भले ही घोषित न किए गए हों, लेकिन आयकर विभाग ने हर लोकसभा क्षेत्र में अपने जासूस जरूर उतार दिए हैं / ये जासूस प्रत्याशी के पार्टी कार्यालय से लेकर जनसंपर्क अभियान तक में शामिल हो सकते हैं /
.
.
आयकर विभाग के सूत्र बताते हैं कि प्रत्याशियों के चुनाव मैनेजरों और फाइनेंसरों पर नजर रहेगी / इसके अलावा नकदी के परिवहन की टोह ली जा रही है / चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त किए गए एक्सपेंडिचर आब्जर्वर तो अपना काम करेंगे ही, आयकर विभाग की एक टीम उनसे मिली रिपोर्ट के अलावा भी अपने स्तर पर तथ्य जुटाएगी /
.
.
विभाग के कुछ इंस्पेक्टर, मुखबिर व खुफिया विभाग की टीमें अपने स्तर पर हर लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों व पार्टी नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखेंगी / विभागीय अफसरों ने इससे पहले काफी होमवर्क किया है /
आयकर विभाग ने हर लोकसभा क्षेत्र में उन लोगों की सूची तैयार की जा रही है जो प्रत्याशियों को अप्रत्यक्ष रूप से मदद पहुंचा सकते हैं /
.
इन नंबरों प दें सूचना
लखनऊ कंट्रोल रूम- 18001806555
देहरादून कंट्रोल रूम- 18001804154, 18001804227
वाट्सअप नंबर- 9368141302
ईमेल- jditaxinv-uk@gov.in
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News uttar pradesh kanpur income tax department is active in lok sabha election 2019

































