.
.
PTB Big Sad News career student commits suicide due to fear of fail now she got 70 percent marks in cbse 10th result nodrk
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Sad न्यूज़ नोयडा : सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की 10वीं की परीक्षा में फेल होने के डर से दो दिन पहले आत्महत्या करने वाली छात्रा शर्मिष्ठा 70 फीसदी अंकों से पास हो गई है / जिस इंग्लिश सब्जेक्ट में उसे फेल होने का डर था उसमें उसके सबसे ज्यादा नंबर आए हैं /
.
.
दरअसल, परीक्षा में फेल हो जाने से जिंदगी की दौड़ में पीछे छूट जाने का डर छात्रों में ऐसा तनाव पैदा कर रहा है, जिसकी वजह से वे अपनी जान तक दे रहे हैं / इसी एग्जामिनेशन फोबिया के चलते नोएडा की एक मेधावी छात्रा शर्मिष्ठा ने दो दिन पहले पंखे से लटककर अपनी जान दे दी थी / अब उसकी मौत के बाद सोमवार को जब उसका हाईस्कूल का रिजल्ट आया तो वह 70 फ़ीसदी अंकों के साथ पास हुई है / जिस सब्जेक्ट (अंग्रेजी) में उसे फेल होने की सबसे ज्यादा आशंका थी, उसमें उसके 82% मार्क्स आए हैं / अब परिजनों को इस बात का मलाल है कि वे अपनी बेटी के दिल में घर कर गए एग्जाम के डर को निकाल नहीं पाए / यही कारण है कि आज उनकी बेटी उनके बीच नहीं है /
.
बेटी शर्मिष्ठा की मौत के 2 दिन बाद आए हाईस्कूल के रिजल्ट को देखकर ओडिशा से नोएडा आकर बसे राऊत परिवार के सदस्य स्तब्ध हैं / मां तो बिल्कुल पत्थर की जैसे हो गई है / बेटी को याद करके उसकी आंखों से आंसू झरने लगते हैं और वह बोलती है कि अब इतने अच्छे रिजल्ट का क्या करें / जिसने उसकी बेटी को ही छीन लिया / पिता कहते हैं मेरी बेटी बहुत अच्छी थी/ हमेशा पढ़ाई में व्यस्त रहती थी. वह ज्यादा बाहर भी नहीं जाती थी, लेकिन हमने उसे पूरी आजादी दी हुई थी / जब वह अंग्रेजी का पेपर देकर आई थी, तभी से वह कह रही थी कि परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर लंबे होने के कारण उसके कुछ प्रश्न छूट गए हैं, जिससे उसे डर है कि कहीं वह फेल ना हो जाए /
.
शर्मिष्ठा ने सिर्फ फेल होने की डर से पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी / शर्मिष्ठा एक होनहार छात्रा थी / यह उसी घर पर रखी उसकी ट्रॉफी और सर्टिफिकेट बताते हैं / उसे पेंटिंग का भी शौक था और उसने कई अवार्ड जीते थे, लेकिन एग्जामिनेशन फोबिया या भय हम चाहे जो भी कहे उसने इस मेधावी छात्रा की जान ले ली /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Sad News career student commits suicide due to fear of fail now she got 70 percent marks in cbse 10th result nodrk

































