.
.
PTB Big Sad News news uttar pradesh aligarh women mouth explodes during treatment video viral
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Sad न्यूज़ उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार करने के दौरान महिला के मुंह में विस्फोट हो गया / इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई / इस घटना से चिकित्सक भी हैरत में पड़ गए हैं /
.
.
प्रारंभिक जांच में बता चला है कि महिला ने सल्फ्यूरिक एसिड का सेवन कर लिया था / कहा जा रहा है कि डॉक्टरों ने उपचार के दौरान जब महिला के मुंह में सेक्शन पाइप डाला तो ऑक्सीजन के संपर्क में आने के बाद उसमें विस्फोट हो गया / यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है / सूत्रों की माने तो मेडिकल जगत में ऐसी पहली घटना है / डाक्टर इस केस की स्टडी पर अब शोध कराने की बात कह रहे हैं /
.
.
जानकारी के मुताबिक, मामला अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र स्थित नसीर मोहल्ला का है / महिला इसी मोहल्ले की रहने वाली थी / उसका नाम शीला देवी (40 वर्षीय) है / कहा जा रहा है कि मृत महिला गुरुवार को अपने नंदोई सतवीर को बुलाने के लिए आवाज लगाते ही जमीन पर गिर गई और बेहोश हो गई / इसके बाद उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया /
.
जब यहां पर डॉक्टरों ने इलाज करना शुरू किया और महिला के मुंह में जैसे ही पाइप और अन्य उपकरण जोड़े तो अचानक मुंह में विस्फोट हो गया / विस्फोट होते ही मुंह से आग और उसके बाद धुआं निकलने लगा / इसके कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Sad News news uttar pradesh aligarh women mouth explodes during treatment video viral

































