.
.
PTB Big Shocking News National allegations on air india senior pilot
(पढ़ें और देखें सिर्फ पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Shocking न्यूज़ नई दिल्ली : एयर इंडिया की महिला पायलट ने सीनियर पायलट (कमांडर) पर यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाते हुए भद्दी बातें करने और कमेंट्स के आरोप लगाए हैं / इस मामले की शिकायत के बाद एयर इंडिया ने जांच के आदेश दे दिए हैं / पीडि़ता के मुताबिक वह और सीनियर पायलट 5 मई को ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद गए थे / वहीं पर नोट्स देने के बहाने सीनियर पायलट ने उसे अपने रूम में बुलाया /
.
.
वहीं से वह महिला पायलट को डिनर के लिए चिलीज नामक रेस्टोरेंट में ले गया / वहां डिनर के दौरान आरोपी महिला पायलट से पूछने लगा कि पति के बगैर वह कैसे रहती है / क्या उसे शारीरिक संबंधों की जरूरत महसूस नहीं होती और अगर होती है तो क्या वह कोई दूसरा तरीका अपनाती है / सीनियर पायलट ने ये भी कहा कि वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में कितना नाखुश और डिप्रेस है /
.
.
एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा है कि एयरलाइन ने हाई लेवल एन्क्वॉयरी शुरू कर दी है / महिला ने शिकायत में कहा- रेस्त्रां में वह एयरलाइन की अन्य महिलाओं के बारे में बातें करने लगा और उनके लेकर भद्दे कमेंट भी किए / इसके कुछ वक्त बाद महिला ने कमांडर से कहा कि वह इन चीजों के बारे में बात नहीं करना चाहती और उन्होंने कैब बुला लिया, लेकिन कैब के इंतजार करने के दौरान कमांडर का बर्ताव और खराब हो गया /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Shocking News National allegations on air india senior pilot

































